Friday , 31 July 2026

अनुसूचित जाति छात्रावासों में प्रवेश शुरू

अनुसूचित जाति छात्रावासों में प्रवेश शुरू

इच्छुक छात्र 7 दिन के भीतर जमा करें दस्तावेज, ऑनलाइन आवेदन अनिवार्य

 

महराजगंज के दोनों राजकीय अनुसूचित जाति छात्रावासों में 48-48 सीटें उपलब्ध, छात्रवृत्ति के पात्र छात्र ही कर सकेंगे आवेदन

महराजगंज। समाज कल्याण विभाग ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए जनपद के दोनों राजकीय अनुसूचित जाति छात्रावासों में प्रवेश एवं नवीनीकरण की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक छात्र विभाग की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर छात्रावास में प्रवेश के लिए आवेदन कर सकते हैं।

जिला समाज कल्याण अधिकारी विपिन कुमार यादव ने बताया कि जनपद में दो राजकीय अनुसूचित जाति छात्रावास संचालित हैं।

इनमें मुख्यालय महराजगंज स्थित राजकीय अनुसूचित जाति छात्रावास तथा पीजी कॉलेज परिसर स्थित राजकीय अनुसूचित जाति छात्रावास शामिल हैं। दोनों छात्रावासों में 48-48 सीटों की क्षमता निर्धारित है।

उन्होंने बताया कि छात्रावास में प्रवेश एवं नवीनीकरण के लिए ऑनलाइन आवेदन विभागीय पोर्टल पर किया जाएगा।

हार्ड कॉपी जमा करना अनिवार्य

आवेदन के बाद अभ्यर्थियों को अपने सभी आवश्यक अभिलेख एवं प्रमाण-पत्रों की हार्ड कॉपी 7 दिनों के भीतर अधीक्षक, राजकीय अनुसूचित जाति छात्रावास, महराजगंज कार्यालय में जमा करानी होगी। छात्रावास का लाभ केवल उन्हीं छात्रों को मिलेगा जो छात्रवृत्ति प्राप्त करने की पात्रता रखते हैं।

समाज कल्याण विभाग ने पात्र विद्यार्थियों से समय रहते ऑनलाइन आवेदन कर आवश्यक दस्तावेज निर्धारित अवधि में जमा कराने की अपील की है, ताकि प्रवेश प्रक्रिया समय पर पूरी की जा सके।

Share:

About Arjun Patel

दोस्तों नमस्कार आप सभी शुद्ध पाठकों को अवगत कराना है कि राष्ट्रीय हिंदी मासिक पत्रिका public mukhbir जो बहराइच से प्रकाशित होकर पूर्वांचल के बस्ती, गोरखपुर ,कुशीनगर, सिद्धार्थ नगर ,देवरिया, महराजगंज, गोंडा ,बहराइच se Bihar rajya में प्रसारण हो रहा है मुझे यह विश्वास है कि हमारे द्वारा प्रकाशित किया गया समाचार आपको पसंद आएगा धन्यवाद

Check Also

110 आबकारी मुकदमों से संबंधित 811 लीटर अवैध कच्ची शराब

110 आबकारी मुकदमों से संबंधित 811 लीटर अवैध कच्ची शराब न्यायालय के आदेश पर कराया …