Tuesday , 14 July 2026

पत्नी की हत्या का सनसनीखेज खुलासा: पति, सास-ससुर गिरफ्तार

पत्नी की हत्या का सनसनीखेज खुलासा: पति, सास-ससुर गिरफ्तार

हत्या के लिए उकसाने वाला अपचारी किशोर भी पुलिस अभिरक्षा में

24 घंटे के भीतर महराजगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई, साक्ष्यों के आधार पर तीन आरोपी दबोचे, दहेज उत्पीड़न व हत्या की धाराओं में भेजे गए जेल

महराजगंज। थाना चौक क्षेत्र के वार्ड नंबर-10 में विवाहिता सीतारा की हत्या के मामले में महराजगंज पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज 24 घंटे के भीतर पति, सास और ससुर को गिरफ्तार कर लिया।

कौन हत्या के लिए उकसाया 

हत्या के लिए उकसाने वाले एक अपचारी किशोर को भी पुलिस अभिरक्षा में लेकर नियमानुसार न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराधियों के विरुद्ध अभियान के तहत थाना चौक पुलिस ने घटना की गंभीरता को देखते हुए तत्काल विवेचना शुरू की।

जांच एवं साक्ष्य संकलन के दौरान पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर पुलिस ने रविवार को पति विक्रम उर्फ श्रवण, ससुर राजेन्द्र तथा सास भानमती को गिरफ्तार कर लिया।

सामने आई चौंकाने वाली बात 

पुलिस के अनुसार, 5 जुलाई 2026 को सीतारा की हत्या के संबंध में थाना चौक पर मुकदमा संख्या 109/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 80(2), 85 तथा दहेज प्रतिषेध अधिनियम की धारा 3/4 के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया था।

मामले की विवेचना में सामने आए तथ्यों के आधार पर आरोपियों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय में पेश किया गया।

इस त्वरित कार्रवाई को लेकर महराजगंज पुलिस की सक्रियता की सराहना की जा रही है। पुलिस का कहना है कि महिला अपराधों के मामलों में दोषियों के विरुद्ध कठोर एवं शीघ्र कार्रवाई जारी रहेगी।

Share:

About Markandey Diwedi

दोस्तों नमस्कार आप सभी शुद्ध पाठकों को अवगत कराना है कि राष्ट्रीय हिंदी मासिक पत्रिका public mukhbir जो बहराइच से प्रकाशित होकर पूर्वांचल के बस्ती, गोरखपुर ,कुशीनगर, सिद्धार्थ नगर ,देवरिया, महराजगंज, गोंडा ,बहराइच se Bihar rajya में प्रसारण हो रहा है मुझे यह विश्वास है कि हमारे द्वारा प्रकाशित किया गया समाचार आपको पसंद आएगा धन्यवाद

Check Also

मासूम की मौत से फूटा ग्रामीणों का गुस्सा!

मासूम की मौत से फूटा ग्रामीणों का गुस्सा! ट्रैक्टर की चपेट में 8 वर्षीय बच्चे …