होप पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने क्विज में मारी बाजी, जिले में प्रथम व द्वितीय स्थान पर कब्जा
महराजगंज। इंपीरियल इंटरमीडिएट कॉलेज बभनौली में आयोजित जिलास्तरीय आईआईसी क्विज प्रतियोगिता में होप पब्लिक स्कूल धर्मपुर के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया।
प्राथमिक स्तर कक्षा 3 से 5 की प्रतियोगिता में योगेश्वर शर्मा ने 94/100 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान तथा अंजली चौधरी ने 93/100 अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान हासिल किया। दोनों विद्यार्थियों ने सर्वोच्च दो स्थानों पर कब्जा जमाकर सबको चौंका दिया।
विद्यालय परिवार ने दोनों प्रतिभाशाली विद्यार्थियों, उनके अभिभावकों व मार्गदर्शक शिक्षकों को बधाई दी। विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की मेहनत और शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है।
PM News 18 Hindi News Website
