कूड़ेदान को भी नहीं छोड़े जिम्मेदार,डकार गए धनराशि, मुकदमा हुआ तो मचा हड़कंप
बृज किशोर द्विवेदी
महाराजगंज।अब जिम्मेदार नगर पंचायत घुघली क्षेत्र में स्वच्छता के लिए लगाए जाने वाले कूड़ेदान की धनराशि को भी गिद्ध दृष्टि लगाकर डकार गए। इससे निम्न स्तर तक जिम्मेदार कहां तक जा सकते हैं इसका ज्वलंत उदाहरण नगर पंचायत में डस्टबिन घोटाले के बाद जिम्मेदारों पर दर्ज हुए मुकदमे से मचे हड़कंप से लगाया जा सकता है।
बताते चलें नगर पंचायत क्षेत्र में वर्ष 2018 में 14160 रुपए प्रति कूड़ेदान की दर से 200 अदत कूड़ेदान खरीदा गया जबकि बाजार में उसका मूल्य 2400 रुपए से लेकर 3400 तक ही बताया गया।
कूड़ेदानों की खरीदारी में महा घोटाला
वर्ष 2018 में इन कूड़ेदानों की खरीदारी के तहत किए महा घोटाले में जिम्मेदार करीब 27.36 लाख रुपए डकार गए हालांकि जब इसकी जानकारी हुई तो जांच आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन जांच टीम ने स्थानीय नगर पंचायत कार्यालय पर धावा बोल दिया और एक-एक करके सभी फाइलें खंगाल डाली।
जांच के दौरान तो कुछ लोगों को लगा कि घोटाले उजागर नहीं हो सकेंगे। मामले की लीपापोती हो जाएगी या फिर जेब गर्म होते ही जांच कर्ता वापस लौट जाएंगे लेकिन इस महा घोटाले की पोल खुल ही गई और इसके तहत 8 साल बाद ही सही लेकिन न्याय मिल गया ।
इसके तहत तत्कालीन अपर जिलाधिकारी इंद्र भूषण वर्मा,अधिशासी अधिकारी लव कुश मिश्रा, नगर पंचायत अध्यक्ष संतोष जायसवाल ,पूर्व अध्यक्ष उर्मिला देवी, प्रशासक सत्य प्रकाश मिश्रा समेत 12 लोगों के खिलाफ दोष सिद्ध हो जाने के कारण मुकदमा दर्ज हो गया है। मुकदमा दर्ज होते ही विभाग में हड़कंप मच गया है।
वर्ष 2025 में सिंटेक्स कंपनी के अधिकृत डीलर के अनुसार 100 लीटर क्षमता वाली एक डस्टबिन की कीमत जीएसटी सहित ₹6020 बताई।अब सवाल यह उठता है कि दुगुने से भी अधिक धनराशि दिखाकर इतना बड़ा महा घोटाला करके सरकारी खजाने को लूटने का प्रयास किया जाना कहां तक उचित है।
Also Read This: उत्पीड़न से परेशान हो किया खुदकुशी का प्रयास
जल्दबाजी में निविदा का खुलना संशय के घेरे में
एक बात और नहीं समझ में आता कि गत वर्ष 2018 में 24 अगस्त को निविदा जारी हुई, 26 अगस्त को आज व 27 अगस्त को दैनिक जागरण अखबार ने निविदा को छापा और वह चार दिन में ही एक सितंबर को निविदा खोल दी गई,इतनी जल्दबाजी में निविदा का खुलना संशय के घेरे में यह महा घोटाला आ गया था।
निविदा के लिए तीन फर्मो ने आवेदन किया जिनमें से सौरभ एग्रो केमिकल्स को कार्यादेश मिला। समझ में यह नहीं आता कि आनन फानन में ऐसा क्यों किया गया।
महा घोटाले की पोल खोल
इस महा घोटाले की पोल खोल कर सरकारी खजाने को बचाने का श्रेय जाता है आरोप लगाने वाले शिकायतकर्ता स्थानीय क्षेत्र के मेदनीपुर ग्राम सभा के नारायणपुर टोला निवासी अजीत सिंह को ।श्री सिंह ने इस महा घोटाले की शिकायत की थी।
मामले को गंभीरता से देखते हुए शासन ने अनुभाग 8 के तहत आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन को जांच की जिम्मेदारी सौंपी थी। जांच टीम एक-एक फाइलों को गहराई से जांचा परखा। प्रकाशन के बाद चार दिन के अंतराल में ही निविदा खोले जाने से टीम को इस महा घोटाले की पोल खोलने में मदद मिली।
अब समझ में यह नहीं आता कि स्वच्छता अभियान को इतना बड़ा झटका देकर जनप्रतिनिधि व नौकरशाही किस बात का प्रमाण जनता के सामने पेश किए हैं। क्या इसीलिए जनता की सेवा के लिए तत्पर दिखते हैं। सही तो यही है कि वे जनता की सेवा के लिए नहीं बल्कि जनता के जेब से भरे खजाने को लूटने में अपने दिमाग का इस्तेमाल कर रहे हैं।
स्वच्छता अभियान को जिम्मेदारों द्वारा झटका
खैर जो भी हो अब तो दोषियों को दंड मिल गया लेकिन सरकार की महत्वाकांक्षी योजना स्वच्छता अभियान को जिम्मेदारों द्वारा झटका दे दिया गया।अब सवाल यह उठता है कि भ्रष्टाचारी यह नहीं समझ रहे हैं कि हम कहां पहुंच जा रहे हैं। कूड़ेदान जो अपशिष्ट पदार्थों के निस्तारण के लिए है उसकी धनराशि को भी डकार जा रहे हैं।
PM News 18 Hindi News Website
