Friday , 27 November 2026

गलत पार्किंग और बेतरतीब खड़े वाहनों ने मांधाता बाजार को बनाया जाम का अड्डा

गलत पार्किंग और बेतरतीब खड़े वाहनों ने मांधाता बाजार को बनाया जाम का अड्डा, घंटों रेंगते रहे वाहन।

 

नगर पंचायत मांधाता बाजार में अव्यवस्थित यातायात व्यवस्था से आम जनमानस बेहाल, स्कूली बच्चों से लेकर राहगीरों तक को उठानी पड़ रही भारी परेशानी।

 

प्रतापगढ़। नगर पंचायत मांधाता बाजार में इन दिनों जाम की समस्या ने विकराल रूप धारण कर लिया है। सड़कों के किनारे बेतरतीब ढंग से खड़े वाहन, गलत पार्किंग और यातायात व्यवस्था की अनदेखी के चलते आए दिन बाजार में भीषण जाम की स्थिति उत्पन्न हो रही है। हालात ऐसे हो जाते हैं कि सड़क पर वाहनों की लंबी कतारें लग जाती हैं और राहगीरों को घंटों तक जाम में फंसे रहना पड़ता है।

 

सबसे चिंताजनक स्थिति तब देखने को मिली, जब भीषण जाम के चलते स्कूली बच्चे कई घंटों तक रास्ते में फंसे रहे। बच्चों के साथ-साथ अभिभावकों, व्यापारियों, मरीजों और जरूरी काम से आने-जाने वाले लोगों को भी भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। जाम के कारण लोगों का कीमती समय बर्बाद हो रहा है, वहीं बाजार की यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमराती नजर आ रही है।

 

स्थानीय लोगों का कहना है कि मांधाता बाजार में जाम की समस्या कोई नई बात नहीं है, बल्कि यह प्रतिदिन की परेशानी बन चुकी है। इसके बावजूद न तो बेतरतीब पार्किंग पर प्रभावी रोक लग पा रही है और न ही यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाने के लिए कोई ठोस कदम दिखाई दे रहा है।

 

अब सवाल यह उठता है कि आखिर मांधाता बाजार के लोगों को रोजाना इस जाम के झाम से कब निजात मिलेगी?

 

स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन और नगर पंचायत के जिम्मेदार अधिकारियों से मांग की है कि बाजार में अतिक्रमण एवं गलत पार्किंग पर प्रभावी कार्रवाई की जाए, यातायात व्यवस्था दुरुस्त कराई जाए तथा जाम से निजात दिलाने के लिए नियमित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि आम जनता और स्कूली बच्चों को प्रतिदिन इस परेशानी से न जूझना पड़े।

 

 

अभिषेक सिंह पुलिस मुखबिर न्यूज ब्यूरो प्रभारी प्रतापगढ़ की रिपोर्ट।

Share:

About Arjun Patel

दोस्तों नमस्कार आप सभी शुद्ध पाठकों को अवगत कराना है कि राष्ट्रीय हिंदी मासिक पत्रिका public mukhbir जो बहराइच से प्रकाशित होकर पूर्वांचल के बस्ती, गोरखपुर ,कुशीनगर, सिद्धार्थ नगर ,देवरिया, महराजगंज, गोंडा ,बहराइच se Bihar rajya में प्रसारण हो रहा है मुझे यह विश्वास है कि हमारे द्वारा प्रकाशित किया गया समाचार आपको पसंद आएगा धन्यवाद

Check Also

खेत में मौत बनकर पलटी कंबाइन! बाल-बाल बचा चालक, टला बड़ा हादसा

खेत में मौत बनकर पलटी कंबाइन! बाल-बाल बचा चालक, टला बड़ा हादसा   गीली मिट्टी …