Thursday , 26 November 2026

मूर्ति विसर्जन में खूनी तांडव! युवक को घेरकर लोहे की रॉड से किया जानलेवा हमला

मूर्ति विसर्जन में खूनी तांडव! युवक को घेरकर लोहे की रॉड से किया जानलेवा हमला

 

पुरानी रंजिश में इंद्रेश पर बरसाए रॉड से वार, मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल; मुकदमा दर्ज कर हमलावरों की तलाश में जुटी पुलिस

 

महराजगंज। पनियरा थाना क्षेत्र में मूर्ति विसर्जन कार्यक्रम के दौरान पुरानी रंजिश को लेकर दबंगों द्वारा एक युवक पर जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। हमले में इंद्रेश गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। वायरल वीडियो में कुछ युवक एक व्यक्ति को घेरकर बेरहमी से पीटते और लोहे की रॉड से हमला करते दिखाई दे रहे हैं।

पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार, राजौंड़ा खुर्द निवासी राजू यादव पुत्र राम केवल ने बताया कि नौ नवंबर 2026 को उनका भतीजा इंद्रेश पुत्र अशोक घटही मां के स्थान पर आयोजित मूर्ति विसर्जन कार्यक्रम में शामिल होने गया था।

इसी दौरान नगर पंचायत पनियरा के टोला धुंगरहवा से भी लोग मूर्ति विसर्जन के लिए पहुंचे थे।

आरोप है कि इसी बीच नगर पंचायत पनियरा निवासी शनि गुप्ता अपने कुछ साथियों के साथ मौके पर पहुंचा। पुरानी रंजिश को लेकर आरोपियों ने इंद्रेश को घेर लिया और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी।

मूर्ति विसर्जन मे लोहे की रॉड से हमला 

 

आरोप है कि इसी दौरान एक हमलावर ने लोहे की रॉड से इंद्रेश पर ताबड़तोड़ कई वार किए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

मौके पर मौजूद लोगों ने हस्तक्षेप कर किसी तरह इंद्रेश को हमलावरों के चंगुल से बचाया। घटना के बाद मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

वीडियो में युवक को घेरकर पीटने और लोहे की रॉड से हमला करने का दृश्य दिखाई दे रहा है। वीडियो सामने आने के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश है और लोग आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

इस संबंध में पनियरा थानाध्यक्ष कुंवर गौरव सिंह ने बताया कि मामला पुरानी रंजिश से जुड़ा है। पीड़ित पक्ष की तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

वायरल वीडियो के आधार पर अन्य हमलावरों की पहचान की जा रही है। जांच के आधार पर आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Share:

About Arjun Patel

दोस्तों नमस्कार आप सभी शुद्ध पाठकों को अवगत कराना है कि राष्ट्रीय हिंदी मासिक पत्रिका public mukhbir जो बहराइच से प्रकाशित होकर पूर्वांचल के बस्ती, गोरखपुर ,कुशीनगर, सिद्धार्थ नगर ,देवरिया, महराजगंज, गोंडा ,बहराइच se Bihar rajya में प्रसारण हो रहा है मुझे यह विश्वास है कि हमारे द्वारा प्रकाशित किया गया समाचार आपको पसंद आएगा धन्यवाद

Check Also

गलत पार्किंग और बेतरतीब खड़े वाहनों ने मांधाता बाजार को बनाया जाम का अड्डा

गलत पार्किंग और बेतरतीब खड़े वाहनों ने मांधाता बाजार को बनाया जाम का अड्डा, घंटों …