Thursday , 26 November 2026

संविधान बचाओ-देश बचाओ के नारे के साथ लखनऊ रवाना

संविधान बचाओ-देश बचाओ के नारे के साथ लखनऊ रवाना हुए ऊंचाहार विधानसभा के सैकड़ों कांग्रेसी कार्यकर्ता

 

रायबरेली। प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, लखनऊ में आयोजित ‘संविधान रक्षा मार्च’ में शामिल होने के लिए ऊंचाहार विधानसभा क्षेत्र से सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता रवाना हुए। इस कार्यक्रम का नेतृत्व कांग्रेस प्रदेश सचिव एवं पूर्व विधानसभा प्रत्याशी अतुल सिंह ने किया।

 

इस दौरान कार्यकर्ताओं में कार्यक्रम को लेकर उत्साह देखने को मिला। सभी ने “संविधान बचाओ-देश बचाओ” का नारा बुलंद करते हुए संविधान की रक्षा, लोकतांत्रिक मूल्यों और संवैधानिक अधिकारों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई।

 

अतुल सिंह के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं के लखनऊ पहुंचने को लेकर कांग्रेस संगठन में भी सक्रियता दिखाई दी। संविधान रक्षा मार्च के माध्यम से कांग्रेस ने संविधान के मूल्यों और उसकी रक्षा से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया।

 

रवि शंकर सिंह ब्यूरो प्रभारी रायबरेली पुलिस मुखबिर न्यूज

Share:

About Arjun Patel

दोस्तों नमस्कार आप सभी शुद्ध पाठकों को अवगत कराना है कि राष्ट्रीय हिंदी मासिक पत्रिका public mukhbir जो बहराइच से प्रकाशित होकर पूर्वांचल के बस्ती, गोरखपुर ,कुशीनगर, सिद्धार्थ नगर ,देवरिया, महराजगंज, गोंडा ,बहराइच se Bihar rajya में प्रसारण हो रहा है मुझे यह विश्वास है कि हमारे द्वारा प्रकाशित किया गया समाचार आपको पसंद आएगा धन्यवाद

Check Also

अज्ञात वाहन की टक्कर से दुर्लभ बारहसिंगा की मौत

अज्ञात वाहन की टक्कर से दुर्लभ बारहसिंगा की मौत   डिडौली गांव के पास लखनऊ-प्रयागराज …