ओवरलोड वाहनों पर खनन विभाग का शिकंजा, 16 वाहनों के चालान; छह लाख रुपये का जुर्माना वसूला
रायबरेली। जिले में अवैध खनन और ओवरलोड वाहनों के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। जिलाधिकारी सरनीत कौर के निर्देश पर खनन विभाग ने पूरे जनपद में विशेष अभियान चलाकर ओवरलोडिंग करने वाले वाहन संचालकों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है।
खनन अधिकारी सुरेश लकड़ा के नेतृत्व में चलाए गए अभियान के दौरान ओवरलोडिंग करते पाए गए 16 वाहनों का चालान किया गया। इस कार्रवाई में करीब छह लाख रुपये का जुर्माना वसूला गया। खनन विभाग की अचानक हुई इस कार्रवाई से वाहन संचालकों में हड़कंप मच गया है।
अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि शासन के नियमों का उल्लंघन करने, अवैध खनन और ओवरलोडिंग करने वाले वाहनों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। जनपद में यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।
Also Read This: अज्ञात वाहन की टक्कर से दुर्लभ बारहसिंगा की मौत
जितेंद्र बहादुर सिंह की रिपोर्ट रायबेली
PM News 18 Hindi News Website
