Friday , 27 November 2026

उत्पीड़न से परेशान हो किया खुदकुशी का प्रयास

उत्पीड़न से परेशान हो किया खुदकुशी का प्रयास पुलिसकर्मियों ने बोतल में भरा पेट्रोल छुड़ाकर बचाई युवक की जान

 

 

रायबरेली। दहेज उत्पीड़न की एफआईआर दर्ज होने से परेशान एक युवक बृहस्पतिवार को पेट्रोल लेकर महिला थाने पहुंच गया। वहां उसने पेट्रोल शरीर पर छिड़ककर खुदकुशी का प्रयास किया। ड्यूटी पर तैनात महिला पुलिसकर्मियों ने सतर्कता दिखाते हुए उसे पकड़ लिया और पेट्रोल की बोतल छीनकर जान बचाई। घटना से थाने में अफरातफरी मच गई।

 

जगतपुर के गौरा खसपरी गांव निवासी अनुराग सिंह (25) की शादी वर्ष 2020 में शिवगढ़ थाना क्षेत्र में हुई थी। सात जून को दंपती के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। इसके बाद पत्नी ने अनुराग और उसके परिजनों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इससे अनुराग परेशान था।

 

बृहस्पतिवार दोपहर करीब 12 बजे वह पेट्रोल की बोतल लेकर महिला थाने पहुंचा। बोतल खोलकर पेट्रोल शरीर पर छिड़कने लगा। यह देख महिला पुलिसकर्मियों ने तत्काल उसे पकड़ लिया और बोतल छीन ली। इसके बाद उसे थाने के अंदर ले जाकर समझाया गया। महिला थाना प्रभारी पुष्पा शर्मा ने युवक को शांत कराकर न्याय दिलाने का भरोसा दिया। करीब आधे घंटे तक थाने में अफरातफरी रही।

 

सीओ सदर आशीष निगम ने बताया कि एफआईआर दर्ज होने से युवक परेशान था। उसने खुदकुशी के इरादे से थाने पहुंचकर प्रयास किया। उसे समझाकर घर भेज दिया गया है। मामले की जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

 

रविशंकर सिंह ब्यूरो प्रभारी रायबरेली पुलिस मुखबिर संवाददाता

Share:

About Arjun Patel

दोस्तों नमस्कार आप सभी शुद्ध पाठकों को अवगत कराना है कि राष्ट्रीय हिंदी मासिक पत्रिका public mukhbir जो बहराइच से प्रकाशित होकर पूर्वांचल के बस्ती, गोरखपुर ,कुशीनगर, सिद्धार्थ नगर ,देवरिया, महराजगंज, गोंडा ,बहराइच se Bihar rajya में प्रसारण हो रहा है मुझे यह विश्वास है कि हमारे द्वारा प्रकाशित किया गया समाचार आपको पसंद आएगा धन्यवाद

Check Also

गलत पार्किंग और बेतरतीब खड़े वाहनों ने मांधाता बाजार को बनाया जाम का अड्डा

गलत पार्किंग और बेतरतीब खड़े वाहनों ने मांधाता बाजार को बनाया जाम का अड्डा, घंटों …