Thursday , 30 July 2026

ग्राहक बनकर उड़ाते थे सोना, फिर गलाकर मिटा देते थे सबूत!

ग्राहक बनकर उड़ाते थे सोना, फिर गलाकर मिटा देते थे सबूत!

 

अंतरजनपदीय महिला चोर गिरोह का पर्दाफाश

 

बृजमनगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पांच महिला चोर व एक ऑटो चालक गिरफ्तार, चोरी के जेवर गलाकर बनाई गई 5.57 ग्राम पीली धातु की टिकिया बरामद

 

महराजगंज। जनपद में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत बृजमनगंज पुलिस ने एक संगठित अंतरजनपदीय महिला चोर गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए पांच महिला अभियुक्तों और एक ऑटो चालक को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी के आभूषणों को गलाकर बनाई गई 5.57 ग्राम पीली धातु की टिकिया, घटना में प्रयुक्त ऑटो, नकदी और मोबाइल फोन बरामद किए हैं।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी (आईपीएस) के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी फरेंदा दीपशिखा वर्मा के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष मदन मोहन मिश्रा के नेतृत्व में की गई।

पुलिस के अनुसार 17 जुलाई 2026 को थाना बृजमनगंज क्षेत्र स्थित एक आभूषण की दुकान से सोने के जेवर चोरी होने की घटना सामने आई थी। दुकान संचालक नूर मोहम्मद की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की।

घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज का बारीकी से विश्लेषण किया गया तथा गाण्डिव पोर्टल की मदद से संदिग्धों की पहचान कर पूरे गिरोह तक पहुंच बनाई गई।

ग्राहक बनकर फंसाते थे दुकानदार

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि गिरोह की सभी महिलाएं आपस में रिश्तेदार हैं। वे योजनाबद्ध तरीके से विभिन्न जनपदों के बाजारों और भीड़भाड़ वाले प्रतिष्ठानों को निशाना बनाती थीं। कुछ महिलाएं ग्राहक बनकर दुकानदार को बातचीत में उलझाती थीं,

जबकि अन्य सदस्य मौका पाकर कीमती आभूषण चोरी कर लेती थीं। वारदात के बाद सभी अलग-अलग निकल जाती थीं और बाद में एक ही रिजर्व ऑटो में सवार होकर फरार हो जाती थीं।

 चोरी के जेवर गलाकर मिटा देते थे सबूत

पुलिस के मुताबिक चोरी के बाद पहचान छिपाने के लिए सोने के आभूषणों को तुरंत गलाकर पीली धातु की टिकिया बना दी जाती थी।

इसके बाद गिरोह कुछ दिनों तक धार्मिक और पर्यटन स्थलों पर घूमता रहता था, ताकि पुलिस का शक उन पर न जाए।

 ये हुए गिरफ्तार

गिरफ्तार आरोपियों में मंजू, सरिता, सोना, कुन्ती, मंजू (राजेश की पत्नी) तथा ऑटो चालक इन्दल शामिल हैं। सभी आरोपी गोरखपुर जनपद के निवासी हैं।

इनके कब्जे से 5.57 ग्राम पीली धातु की टिकिया, ऑटो संख्या यूपी-53 एलटी-7603, चार कीपैड मोबाइल फोन तथा 12,580 रुपये नकद बरामद किए गए हैं।

बरामद मोबाइल फोन के आईएमईआई नंबरों की भी जांच कराई जा रही है।

मुख्य अभियुक्ता पर पहले से दर्ज हैं कई मुकदमे

पुलिस ने बताया कि गिरोह की मुख्य अभियुक्ता मंजू के विरुद्ध महराजगंज और गोरखपुर जनपद के विभिन्न थानों में चोरी के कई मुकदमे पहले से दर्ज हैं।

इन पुलिसकर्मियों की रही अहम भूमिका

कार्रवाई में थानाध्यक्ष मदन मोहन मिश्रा, उपनिरीक्षक गजेंद्र प्रताप सिंह, निरंजन राय, महिला उपनिरीक्षक अर्चना यादव, प्रिया वर्मा, आरक्षी राहुल तिवारी, अरविंद खरवार तथा महिला आरक्षी अस्मिता पांडेय और खुशबू की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

 पुलिस की अपील

पुलिस ने व्यापारियों और आमजन से अपील की है कि बाजारों और दुकानों में संदिग्ध गतिविधियों पर सतर्क नजर रखें।

किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या समूह की सूचना तत्काल निकटतम थाने या डायल-112 पर दें। साथ ही दुकानों में उच्च गुणवत्ता के सीसीटीवी कैमरे और पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने की सलाह दी है।

Share:

About Arjun Patel

दोस्तों नमस्कार आप सभी शुद्ध पाठकों को अवगत कराना है कि राष्ट्रीय हिंदी मासिक पत्रिका public mukhbir जो बहराइच से प्रकाशित होकर पूर्वांचल के बस्ती, गोरखपुर ,कुशीनगर, सिद्धार्थ नगर ,देवरिया, महराजगंज, गोंडा ,बहराइच se Bihar rajya में प्रसारण हो रहा है मुझे यह विश्वास है कि हमारे द्वारा प्रकाशित किया गया समाचार आपको पसंद आएगा धन्यवाद

Check Also

बारिश के बाद धंसी जमीन, निकली रहस्यमयी सुरंग

बारिश के बाद धंसी जमीन, निकली रहस्यमयी सुरंग रायबरेली में मिले कुषाणकाल के अवशेष, ASI …