Friday , 27 November 2026

श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत नजारा

श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत नजारा

पुलिस मुखबिर न्यूज़ /सगुण शर्मा /कप्तानगंज /कुशीनगर। लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के तीसरे दिन रविवार की शाम नगर पंचायत कप्तानगंज में स्थित रामजानकी घाट पर श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत नजारा देखने को मिला। बड़ी संख्या में छठ व्रती महिलाओं और श्रद्धालुओं ने अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर भगवान सूर्य और उनकी पत्नी देवी प्रत्यूषा की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की तथा परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

शाम होते ही रामजानकी घाट के छठ घाट पर श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने लगी। व्रती महिलाओं ने पूजा की वेदी सजाकर दीप प्रज्ज्वलित किए और गंगा मैया को समर्पित दीप जलाए। पारंपरिक छठ गीतों से पूरा घाट गूंज उठा। भक्ति गीतों और जयकारों के बीच वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो गया।

श्रद्धालु छठी मैया की आराधना में लीन नजर आए। नगर पंचायत कप्तानगंज के नगर पंचायत अध्यक्ष सुशीला खेतान व पति विजय खेतान, रामकोला विधायक विनय गोंड द्वारा छठ पूजा में सम्मिलित होकर कुछ दान दिए नगर पंचायत अध्यक्ष द्वारा भी छठी व्रतियों के लिए बहुत ही अच्छा व्यवस्था किया गया जिसमें नाश्ता पानी की भी समुचित व्यवस्था किया गया है

छठ पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने और आवागमन व्यवस्था सुचारु बनाए रखने के लिए कप्तानगंज थाना प्रभारी व पुलिस टीम के साथ मुस्तैद रहे। पुलिसकर्मियों ने फ्लाईओवर के समीप व्यवस्था संभालते हुए श्रद्धालुओं की सुरक्षा और आवागमन पर नजर रखी।

रविवार को सायंकालीन अर्घ्य का कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। अब सोमवार की सुबह उदीयमान सूर्य को अर्घ्य अर्पित करने के साथ चार दिवसीय लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा संपन्न होगा।

Share:

About Markandey Diwedi

दोस्तों नमस्कार आप सभी शुद्ध पाठकों को अवगत कराना है कि राष्ट्रीय हिंदी मासिक पत्रिका public mukhbir जो बहराइच से प्रकाशित होकर पूर्वांचल के बस्ती, गोरखपुर ,कुशीनगर, सिद्धार्थ नगर ,देवरिया, महराजगंज, गोंडा ,बहराइच se Bihar rajya में प्रसारण हो रहा है मुझे यह विश्वास है कि हमारे द्वारा प्रकाशित किया गया समाचार आपको पसंद आएगा धन्यवाद

Check Also

गलत पार्किंग और बेतरतीब खड़े वाहनों ने मांधाता बाजार को बनाया जाम का अड्डा

गलत पार्किंग और बेतरतीब खड़े वाहनों ने मांधाता बाजार को बनाया जाम का अड्डा, घंटों …