Exposure : दिनदहाड़े लूट की रची थी फर्जी कहानी स्थानीय पुलिस ने किया खुलासा
Exposure जनपद इटावा के फ्रेण्डस कालोनी क्षेत्र में दिनदहाड़े लूट की घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया है।
जिस पर पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए 4 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर मामले का Exposure कर दया
कर्मचारी से लूट हुई पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की तो मामला खुल गया।
उसने अपने साथ दो लाख 29 हजार की लूट होने की पुलिस को सूचना दी थी।
अब उसने फर्जी सूचना देने की बात स्वीकार कर ली है। उसके पास से पूरे रुपए भी बरामद कर लिए हैं।
पुलिस ने झूठी सूचना देने के आरोप में उसको जेल भेज दिया है।
लूट की सूचना के बाद इलाके के चौकी इंचार्ज को सस्पेंड करने का निर्देश भी एसएसपी ने दे दिया था।
अब चौकी इंचार्ज सस्पेंड नहीं होगा।
अड्डा अजुद्दी इकदिल के रहने वाले राम मनोहर फिनो बैंक में काम करता था
और पैसे जमा कराने का उसका काम था। मंगलवार को उसने फिनो बैंक से दो लाख 29 हजार रुपये स्टेट
बैंक में जमा कराने को लिए और फ्रेंड्स कालोनी क्षेत्र के गुरु तेग बहादुर ओवरब्रिज पर पहुंचकर
Exposure अपने साथ लूट होने की जानकारी दी। जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया
इससे पुलिस में हड़कंप मच गया। एसएसपी संजय वर्मा ने घटनास्थल पर जाकर छानबीन की
और लापरवाही मानते हुए चौकी इंचार्ज मंडी चौकी नितिन चौधरी को सस्पेंड करने का निर्देश दिया।
इस मामले में पुलिस ने छानबीन की तो मामला संदिग्ध लगने पर राम मनोहर से कड़ाई से पूछताछ की।
उक्त युवक झूठी कहानी रची थी
एसएसपी ने बताया कि पूछताछ में पुलिस को उसने बताया कि वह आनलाइन ट्रेडिंग में पैसे लगाता था
साढ़े चार लाख रुपये हार गया था। कर्ज उतारने के लिये ही उसने लूट की फर्जी कहानी गढ़ी।
पुलिस ने उसके पास से दो लाख 29 हजार बरामद कर उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया।
एसएसपी ने बताया कि चौकी इंचार्ज को भी सस्पेंड नहीं किया जाएगा।
साथ ही चार घंटे में ही लूट का खुलासा करने वाली पुलिस टीम के एसओजी प्रभारी जितेंद्र प्रसाद शर्मा,
सर्विलांस प्रभारी नागेंद्र चौधरी सभी टीम के सदस्यों की सराहना की गई।
PM News 18 Hindi News Website
