Friday , 16 October 2026

Jewelery धनतेरस के सर्राफा बाजार में सोने की कीमत में तेजी 

Jewelery धनतेरस के सर्राफा बाजार में सोने की कीमत में तेजी 

Jewelery :धनतेरस के मौके पर ज्वेलरी एवं फुटकर विक्रेताओं की अच्छी मांग के कारण

 राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में सोने की कीमत 300 रुपये की तेजी के साथ

81,400 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंच गयी। अखिल भारतीय सर्राफा संघ ने यह जानकारी दी।

औद्योगिक इकाइयों और सिक्का विनिर्माताओं की बढ़ती मांग के कारण चांदी 200 रुपये बढ़कर

99,700 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। सोमवार को चांदी 99,500 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।

चांदी के सिक्कों को तरजीह

कारोबारियों ने कहा कि वे मौजूदा स्तरों पर सोने की पारंपरिक खरीद को नजरअंदाज करते हुए

सांकेतिक खरीद के लिए चांदी के सिक्कों को तरजीह दे रहे हैं।

इसके अलावा, 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 300 रुपये उछलकर 81,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के

सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया। सोमवार को 99.9 प्रतिशत और 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना

Jewelery 81,100 रुपये और 80,700 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) के वायदा कारोबार में दिसंबर डिलीवरी वाले सोने के अनुबंधों का

भाव 178 रुपये बढ़कर 78,744 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। एलकेपी सिक्योरिटीज के उपाध्यक्ष

शोध विश्लेषक-जिंस और मुद्रा जतिन त्रिवेदी ने कहा, ‘‘एमसीएक्स में सोने की कीमतें सकारात्मक रहीं।

धनतेरस ने लंबे सौदे खरीदने के लिए उत्साह बढ़ाया। इस शुभ दिन पर अधिक खरीदारी हुई

एमसीएक्स पर कीमतें बढ़ीं और हाजिर सर्राफा बाजार में कीमतें 80,000 रुपये से ऊपर पहुंच गयी।’

एमसीएक्स में दिसंबर डिलीवरी वाले चांदी अनुबंध की कीमत 786 रुपये बढ़कर 98,210 रुपये प्रति केजी

वैश्विक स्तर पर जिंस बाजार में सोना वायदा 0.23 प्रतिशत बढ़कर 2,762.20 डॉलर प्रति औंस हो गया।

एशियाई बाजार में जिंस बाजार में चांदी वायदा 0.95 प्रतिशत बढ़कर 34.33 डॉलर प्रति औंस पर रहा।

 

Share:

About Markandey Diwedi

दोस्तों नमस्कार आप सभी शुद्ध पाठकों को अवगत कराना है कि राष्ट्रीय हिंदी मासिक पत्रिका public mukhbir जो बहराइच से प्रकाशित होकर पूर्वांचल के बस्ती, गोरखपुर ,कुशीनगर, सिद्धार्थ नगर ,देवरिया, महराजगंज, गोंडा ,बहराइच se Bihar rajya में प्रसारण हो रहा है मुझे यह विश्वास है कि हमारे द्वारा प्रकाशित किया गया समाचार आपको पसंद आएगा धन्यवाद

Check Also

खरमास खत्म, खुशियों की एंट्री—सतुवानी संक्रांति का उल्लास

सतुवानी संक्रांति: नई फसल का उत्सव, गर्मी से राहत और आस्था का संगम खरमास खत्म, …