Tuesday , 14 July 2026

बाल मेले में दिखी नन्हे सितारों की चमक, शिव बालक स्मारक एपीएस प्ले वे स्कूल में बच्चों की रचनात्मकता का धमाल

बाल मेले में दिखी नन्हे सितारों की चमक! शिव बालक स्मारक एपीएस प्ले वे स्कूल में बच्चों की रचनात्मकता का धमाल

महराजगंज। देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के जन्म दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में बाल दिवस children’s Day के अवसर पर मुख्यालय से 8 किलोमीटर पूर्व स्थित शिकारपुर चौराहा के शिव बालक स्मारक एपीएस प्ले वे स्कूल में बुधवार को भव्य बाल मेला आयोजित किया गया।

मेले में बच्चों ने अपनी प्रतिभा और रचनात्मकता से सभी का मन मोह लिया। स्कूल परिसर रंग-बिरंगी सजावट से जगमगा उठा, जहां नन्हे-मुन्ने बच्चे खुद को छोटे दुकानदार, कलाकार और उद्यमी के रूप में प्रस्तुत कर रहे थे।

मेले में छात्रों द्वारा तरह-तरह की थीम आधारित दुकानें लगाई गईं। किसी ने खाद्य सामग्री की दुकान सजी, तो किसी ने खिलौनों, किताबों और आर्ट-क्राफ्ट के आइटम से अपनी दुकान को आकर्षक बनाया।

बच्चों ने स्टार लगाकर दुकानें सजा कर न केवल अभिभावकों को लुभाया, बल्कि अपने प्रस्तुतिकरण के माध्यम से सीखने और व्यावहारिक ज्ञान की मिसाल भी पेश की।

स्कूल की ओर से आयोजित हस्तकला प्रदर्शन खास आकर्षण का केंद्र रहा। बच्चों ने कागज, रंग, मिट्टी और बेकार सामग्री से सुंदर कलाकृतियां तैयार कीं।

इनमें पेंटिंग, मॉडल, सजावटी सामान और पोस्टर विशेष रूप से सराहे गए। उपस्थित अभिभावकों व अतिथियों ने बच्चों की कल्पनाशीलता और मेहनत की जमकर तारीफ की।

प्रधानाचार्य ने कहा कि इस तरह के आयोजन बच्चों में आत्मविश्वास बढ़ाते हैं और उन्हें वास्तविक जीवन के अनुभवों से जोड़ते हैं।

उन्होंने बताया कि बाल दिवस बच्चों की प्रतिभा को मंच देने का अवसर है, और स्कूल हर वर्ष इस पर विशेष कार्यक्रम आयोजित करता है।

children’s Day कार्यक्रम के अंत में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया गया। पूरे दिन उत्साह, उल्लास और सीख से भरा यह बाल मेला बच्चों और अभिभावकों दोनों के लिए यादगार साबित हुआ।

Share:

About Markandey Diwedi

दोस्तों नमस्कार आप सभी शुद्ध पाठकों को अवगत कराना है कि राष्ट्रीय हिंदी मासिक पत्रिका public mukhbir जो बहराइच से प्रकाशित होकर पूर्वांचल के बस्ती, गोरखपुर ,कुशीनगर, सिद्धार्थ नगर ,देवरिया, महराजगंज, गोंडा ,बहराइच se Bihar rajya में प्रसारण हो रहा है मुझे यह विश्वास है कि हमारे द्वारा प्रकाशित किया गया समाचार आपको पसंद आएगा धन्यवाद

Check Also

मासूम की मौत से फूटा ग्रामीणों का गुस्सा!

मासूम की मौत से फूटा ग्रामीणों का गुस्सा! ट्रैक्टर की चपेट में 8 वर्षीय बच्चे …