Match:भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का आखिरी मैच शुरू
Match:वानखेड़े स्टेडियम में भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का
आखिरी Match शुक्रवार से खेला जा रहा है। जहां लोगों में काफी दिलचस्पी दिखाई दे रही हैं।
भारतीय टीम ने पहले दिन न्यूजीलैंड को 235 रन पर समेटकर अच्छी शुरूआत की लेकिन टीम के
बल्लेबाजों ने 20 मिनट में ही लय गंवा दी स्टंप तक पहली पारी में स्कोर चार विकेट पर86 रन हो गया।
विराट कोहली पहले दिन
अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली पहले दिन के आखिर में रन आउट होकर पवेलियन लौट गए।
कोहली खुद अपनी गलती की वजह से रन आउट हुए, जिसके कारण पूर्व दिग्ग्जों ने उनको फटकार लगाई है।
भारत के पूर्व हेड कोच रवि शास्त्री ने विराट कोहली को विकेट सस्ते में देने पर लताड़ लगाई है।
कोहली मिड ऑन पर शॉट खेलकर एक रन चुराना चाह रहे थे। लेकिन रन आउट हो गए।
लेकिन समय पर क्रीज के अंदर नहीं पहुंच सके, डाइव लगाने के बाद भी वह रन आउट हो गए।
यह विकेट की बर्बादी है
मैच में कमेंट्री करते हुए भारतीय टीम के पूर्व हेड कोच रवि शास्त्री ने कहा, ”
यह विकेट की बर्बादी है। पता नहीं उनके दिमाग में क्या चल रहा था।”
Match अनिल कुंबले ने कहा, ”किसी को रन आउट की उम्मीद नहीं थी।
यह निश्चित रूप से ऐसी चीज नहीं थी जिसकी आप विराट कोहली से आखिरी ओवर में या
दिन के खेल के आखिरी कुछ मिनटों में रन आउट होने की उम्मीद करते हों।
उन्होंने शॉट मारा और रन के लिए दौड़े, जो कि आत्मघाती है।”
बल्लेबाजों के इस तरह जल्दी आउट होता देख साफ दिख रहा है कि उनका आत्मविश्वास कम हो रहा है
और रोहित शर्मा (18) भी उपयोगी पारी खेले बिना आउट हो गए।
53 रन की साझेदारी निभाई।
टीम के मजबूत बल्लेबाजी स्तंभ के आउट होने के दौरान जायसवाल
और शुभमन गिल (31 रन बनाकर खेल रहे हैं) ने दूसरे विकेट के लिए 53 रन की साझेदारी निभाई।
लेकिन जायसवाल के आउट होते ही यह टूट गई। और टीम में निराशा दिखाई देने लगी।
PM News 18 Hindi News Website
