Tuesday , 14 July 2026

NCC: डा.राजू शर्मा बने लेफ्टिनेंट एसोसिएट एनसीसी ऑफिसरP

NCC: डा.राजू शर्मा बने लेफ्टिनेंट एसोसिएट एनसीसी ऑफिसर

महाराजगंज l जवाहरलाल नेहरू स्मारक पीजी कॉलेज महाराजगंज में संस्कृत के असिस्टेंट प्रोफेसर डां राजू शर्मा ने ऑफिसर्स ट्रेनिंग अकादमी कामठी नागपुर में 75 दिवसीय पी आर सी एन कोर्स को सफलता पूर्वक पूर्ण कर लेफ्टिनेंट का पद धारण करते हुए एसोसिएट एनसीसी ऑफिसर बनने का गौरव प्राप्त किया। जिससे छात्रों और अभिभावकों में खुशी की लहर हो गयी ।

स्थानीय पीजी कॉलेज के छात्रों ने खुशी का इजहार किया तो वही एनसीसी कैडेट कोर के छात्रों ने भी सराहना की उन्होंने बताया कि डॉक्टर साहब एनसीसी के ऑफिसर बनने के बाद अपने आप को खुशी जाहिर किया है और वही जनपद के लिए सराहनीय कार्य हुआ है यहां पर कॉलेज परिवार के साथ-साथ शुभचिंतकों में भी काफी चल पाल दिखाई द।

शिक्षण संस्थानों में एवं बटालियन में एनसीसी की गतिविधियों को संचालित करने में एसोसिएट एनसीसी ऑफिसर की भूमिका महत्वपूर्ण होती है ऐसे में एनसीसी की गतिविधियों को संचालित करने के विभिन्न मानकों पर खरे उतरने वाले टीचर्स एवं प्रोफेसर्स को राष्ट्रीय स्तर पर प्रशिक्षण दिया जाता है।

जाने कहां हुआ था प्रशिक्षण

46 यूपी बटालियन एनसीसी गोरखपुर से जुड़े शर्मा ने ऑफिसर्स ट्रेनिंग अकादमी कामठी नागपुर में 28 जूलाई से 09 अक्टूबर 2024 तक प्रशिक्षण में देश के विभिन्न स्थानों से प्रशिक्षु शामिल हुए जिसमें डॉ शर्मा ने भी प्रतिभाग किया और प्रशिक्षणोपरांत होने वाली 9 अक्टूबर2024 की पासिंग आउट परेड करने के बाद एसोसिएट एनसीसी अफसर बनने से काफी प्रसन्न हैं।

NCC से जुड़कर देश की सेवा का

संकल्प लिया

लेफ्टिनेंट शर्मा ने इस उपलब्धि का श्रेय अपने माता-पिता के साथ अ्पने गुरूजी डॉक्टर गुणप्रकाश चैतन्य जी महाराज को देते हुए बताया कि उन्हीं की प्रेरणा से वह एनसीसी से जुड़कर देश की सेवा के लिए संकल्प लिया।

इस अवसर पर उनके परिवार जनों एवं महाविद्यालय के प्रबंधक डा बलराम भट्ट एवं प्राचार्य डॉ अजय कुमार मिश्र सहित शिक्षक गण एवं छात्र छात्राओं तथा बटालियन के 46 यूपी एनसीसी बटालियन कमान अधिकारी वी के शर्मा ने बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए खुशी जाहिर की।

Share:

About Markandey Diwedi

दोस्तों नमस्कार आप सभी शुद्ध पाठकों को अवगत कराना है कि राष्ट्रीय हिंदी मासिक पत्रिका public mukhbir जो बहराइच से प्रकाशित होकर पूर्वांचल के बस्ती, गोरखपुर ,कुशीनगर, सिद्धार्थ नगर ,देवरिया, महराजगंज, गोंडा ,बहराइच se Bihar rajya में प्रसारण हो रहा है मुझे यह विश्वास है कि हमारे द्वारा प्रकाशित किया गया समाचार आपको पसंद आएगा धन्यवाद

Check Also

मासूम की मौत से फूटा ग्रामीणों का गुस्सा!

मासूम की मौत से फूटा ग्रामीणों का गुस्सा! ट्रैक्टर की चपेट में 8 वर्षीय बच्चे …