Nirikshan डीएम व एसपी ने किया दुर्गा पंडाल का निरीक्षण
महराजगंज । जिलाधिकारी अनुनय झा और पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा द्वारा सदर तहसील स्थित विभिन्न दुर्गा पंडालों का निरीक्षण किया गया। डीएम व एसपी ने नगर में स्थापित की गई दुर्गा प्रतिमा एवं पंडाल का भी निरीक्षण किया साथ ही मां दुर्गा प्रतिमा के पास पहुंचकर पूजा अर्चना की किया वही नगर के प्रसिद्ध दुर्गा मंदिर पहुंचकर दोनों अधिकारियों ने कार्यक्रम के आयोजकों से मिलकर जानकारी हासिल की तो वही पुलिस अधीक्षक ने तैनात सुरक्षा कर्मियों को सख्त निर्देश दिये कि मेला में किसी भी प्रकार की समस्या नहीं होना चाहिए । अगर ऐसा कोई मिलता है उसके ऊपर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
डीएम व एसपी ने किया पूजा अर्चना
डीएम ने प्रसिद्ध मंदिर में स्थापित दुर्गा प्रतिमा का पूजा अर्चना भी किए जहां सुरक्षा कर्मियों ने भी मां का माथा टेका पुलिस अधीक्षक ने बताया कि शारदीय नवरात्रि के इस पावन अवसर पर प्रेम और सौहार्द के बीच मां दुर्गा का दर्शन करें किसी भी प्रकार का छेड़छाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा
उन्होंने सभी जनपद वासियों को सौहार्द बनाने की अपील की DM ne मेला में आए सभी दर्शकों से यह अपील किया कि शारदीय नवरात्रि में आप लोग 9 दिन के मेला आयोजन को प्रेम पूर्वक सफल बनाए पूजा अर्चना करें
कहां-कहां हुआ निरीक्षण
दोनो अधिकारीगण द्वारा सबसे पहले रामजानकी मंदिर स्थित पंडाल का निरीक्षण किया गया। वहां पर दोनो अधिकारियों ने पूजा अर्चना किया। इसके उपरांत क्रमशः निचलौल रोड स्थित दुर्गा मंदिर और मौऊपाकड़ स्थित पंडाल का निरीक्षण किया।
ट्रैफिक व्यवस्था का पुख्ता इंतजाम
जिलाधिकारी महोदय ने एसडीएम सदर से दशहरा के दृष्टिगत किए गए इंतजामों की जानकारी ली और सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत आवश्यक निर्देश दिया। साथ ही ट्रैफिक व्यवस्था को भी सुचारू रखने हेतु जरूरी इंतजाम करने का निर्देश दिया। पुलिस अधीक्षक महोदय ने भी पुलिस अधिकारियों को जरूरी निर्देश देते हुए ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारु रखने का निर्देश दिया।
दोनो अधिकारियों ने पैदल मार्च कर आमलोगों को सुरक्षा व्यवस्था का एहसास कराया।
PM News 18 Hindi News Website
