Tuesday , 13 October 2026

मुड़ेराकला में महिला की संदिग्ध मौत, गला दबाकर हत्या का आरोप

मुड़ेराकला में महिला की संदिग्ध मौत, गला दबाकर हत्या का आरोप

 

पिता ने जताई हत्या की आशंका, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज; पुलिस ने शुरू की जांच

 

महराजगंज। सदर कोतवाली थाना क्षेत्र की ग्राम सभा मुड़ेराकला में शनिवार को एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान अंकित सिंह की पत्नी दुर्गेश प्रताप सिंह उर्फ अंशु के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।

मृतका के पिता कृष्ण बहादुर सिंह, पुत्र सुरेंद्र बहादुर सिंह, ने आरोप लगाया है कि उनकी बेटी की गला दबाकर हत्या की गई है। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच कर घटना में शामिल लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

घटना की सूचना मिलने पर सदर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि हो सकेगी। उन्होंने कहा कि शिकायत प्राप्त होने पर उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

जाँच में जुटी पुलिस

 

फिलहाल पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

नोट: हत्या का आरोप मृतका के पिता की ओर से लगाया गया है। मौत का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट होगा।

Share:

About Arjun Patel

दोस्तों नमस्कार आप सभी शुद्ध पाठकों को अवगत कराना है कि राष्ट्रीय हिंदी मासिक पत्रिका public mukhbir जो बहराइच से प्रकाशित होकर पूर्वांचल के बस्ती, गोरखपुर ,कुशीनगर, सिद्धार्थ नगर ,देवरिया, महराजगंज, गोंडा ,बहराइच se Bihar rajya में प्रसारण हो रहा है मुझे यह विश्वास है कि हमारे द्वारा प्रकाशित किया गया समाचार आपको पसंद आएगा धन्यवाद

Check Also

नवरात्रि के प्रथम दिन मां शैलपुत्री की आराधना, धीरू भैया ने बताई माता की महिमा

नवरात्रि के प्रथम दिन मां शैलपुत्री की आराधना, धीरू भैया ने बताई माता की महिमा …