Tuesday , 13 October 2026

खेत में सागौन के पेड़ से लटका मिला 25 वर्षीय युवक का शव, मचा कोहराम

खेत में सागौन के पेड़ से लटका मिला 25 वर्षीय युवक का शव, मचा कोहराम

 

सुबह खेत की ओर गए लोगों ने देखा शव, सूचना पर पहुंची पुलिस; फील्ड यूनिट की मौजूदगी में उतरवाया गया शव, मौत के कारणों की जांच शुरू

 

महराजगंज। निचलौल थाना क्षेत्र के कोहड़वल टोला सिसवाडीह निवासी 25 वर्षीय अरुण राजभर का शव शनिवार सुबह बरगदही गांव स्थित खेत में सागौन के पेड़ से लटका मिलने से सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।

पुलिस के अनुसार, मृतक के चचेरे भाई गिरजेश राजभर ने शनिवार सुबह करीब 6:20 बजे दूरभाष के माध्यम से पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची। वहां अरुण का शव सागौन के पेड़ से लटका मिला।

पुलिस ने परिजनों और ग्रामीणों की मदद से फील्ड यूनिट महराजगंज की मौजूदगी में शव को नीचे उतरवाया। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्रवाई शुरू कर दी गई। पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।

युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका तत्काल पता नहीं चल सका है। पुलिस आवश्यक विधिक कार्रवाई कर रही है। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है, जबकि पुलिस के अनुसार मौके पर शांति व्यवस्था कायम है।

Share:

About Arjun Patel

दोस्तों नमस्कार आप सभी शुद्ध पाठकों को अवगत कराना है कि राष्ट्रीय हिंदी मासिक पत्रिका public mukhbir जो बहराइच से प्रकाशित होकर पूर्वांचल के बस्ती, गोरखपुर ,कुशीनगर, सिद्धार्थ नगर ,देवरिया, महराजगंज, गोंडा ,बहराइच se Bihar rajya में प्रसारण हो रहा है मुझे यह विश्वास है कि हमारे द्वारा प्रकाशित किया गया समाचार आपको पसंद आएगा धन्यवाद

Check Also

नवरात्रि के प्रथम दिन मां शैलपुत्री की आराधना, धीरू भैया ने बताई माता की महिमा

नवरात्रि के प्रथम दिन मां शैलपुत्री की आराधना, धीरू भैया ने बताई माता की महिमा …