Friday , 28 August 2026

पूर्व प्रत्याशी के साथ कथित दुर्व्यवहार पर सियासत गरमाई, एसपी को सौंपा ज्ञापन

पूर्व प्रत्याशी के साथ कथित दुर्व्यवहार पर सियासत गरमाई, एसपी को सौंपा ज्ञापन

निचलौल पुलिस पर अभद्रता के आरोप, कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने एसपी से की कार्रवाई की मांग

महराजगंज। निचलौल थाना पुलिस पर पूर्व प्रत्याशी एवं सामाजिक कार्यकर्ता राजू कुमार गुप्ता के साथ कथित तौर पर अभद्र, अपमानजनक एवं गाली-गलौजपूर्ण व्यवहार करने का आरोप लगा है।

एसपी से मिले कांग्रेस प्रतिनिधि मंडल

मामले को लेकर कांग्रेस पार्टी के प्रतिनिधि मंडल की ओर से पुलिस अधीक्षक, महराजगंज को ज्ञापन सौंपकर निष्पक्ष जांच और दोषी पुलिसकर्मियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग की गई है।

ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि निचलौल थाना पुलिस द्वारा राजू कुमार गुप्ता के साथ कथित रूप से अमर्यादित व्यवहार किया गया।

प्रतिनिधिमंडल ने इसे एक जनप्रतिनिधि एवं सामाजिक कार्यकर्ता के सम्मान से जुड़ा गंभीर मामला बताते हुए पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं।

निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच की मांग 

ज्ञापन के माध्यम से पुलिस अधीक्षक से मामले का तत्काल संज्ञान लेते हुए निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की गई है। साथ ही जांच में आरोप सही पाए जाने पर संबंधित पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त दंडात्मक कार्रवाई किए जाने की मांग उठाई गई है।

प्रतिनिधिमंडल का कहना है कि पुलिस प्रशासन जनता की सुरक्षा और सम्मान के लिए जिम्मेदार है। ऐसे में पुलिसकर्मियों के व्यवहार को लेकर उठे आरोपों की निष्पक्ष जांच जरूरी है, ताकि पीड़ित पक्ष को न्याय मिल सके और पुलिस प्रशासन की विश्वसनीयता बनी रहे।
अब निगाहें पुलिस अधीक्षक की कार्रवाई पर टिकी हैं।

Share:

About Markandey Diwedi

दोस्तों नमस्कार आप सभी शुद्ध पाठकों को अवगत कराना है कि राष्ट्रीय हिंदी मासिक पत्रिका public mukhbir जो बहराइच से प्रकाशित होकर पूर्वांचल के बस्ती, गोरखपुर ,कुशीनगर, सिद्धार्थ नगर ,देवरिया, महराजगंज, गोंडा ,बहराइच se Bihar rajya में प्रसारण हो रहा है मुझे यह विश्वास है कि हमारे द्वारा प्रकाशित किया गया समाचार आपको पसंद आएगा धन्यवाद

Check Also

नाग देवता की पूजा से लेकर राखी के प्रेम तक, भारतीय संस्कृति का अनूठा संदेश

नाग देवता की पूजा से लेकर राखी के प्रेम तक, भारतीय संस्कृति का अनूठा संदेश …