बिना मीटर बिजली कनेक्शन का आरोप,
जगतपुर जेई पर मनमानी के गंभीर सवाल—वीडियो वायरल
रायबरेली। जगतपुर। जगतपुर पावरहाउस के अवर अभियंता चंद्रेश मिश्रा को लेकर एक बार फिर बिजली व्यवस्था और कनेक्शन प्रक्रिया से जुड़े गंभीर आरोप सामने आए हैं।
क्षेत्र के भवानी बक्स का पुरवा निवासी राकेश कुमार पटेल के घर बिना मीटर लगाए बिजली लाइन खींचे जाने का मामला चर्चा में है। इस संबंध में एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे भवानी बक्स का पुरवा का बताया जा रहा है।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि बिजली कनेक्शन से संबंधित नियमों का पालन सभी उपभोक्ताओं के लिए समान रूप से होना चाहिए, लेकिन कुछ मामलों में कथित तौर पर मनमानी की जा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि जगतपुर क्षेत्र के विभिन्न गांवों से बिजली विभाग की कार्यप्रणाली को लेकर लगातार शिकायतें सामने आ रही हैं, जिससे आर्थिक रूप से कमजोर उपभोक्ताओं में नाराजगी है।
बिजली विभागीय कार्यप्रणाली पर सवाल
बताया जा रहा है कि राकेश कुमार पटेल के यहां बिजली की लाइन तो खींच दी गई, लेकिन अभी तक मीटर नहीं लगाया गया है। ऐसे में बिना मीटर बिजली उपयोग किए जाने के आरोप ने विभागीय कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
मामले को लेकर ग्रामीणों में चर्चा तेज है और लोग पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं। वहीं, अवर अभियंता चंद्रेश मिश्रा पर लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि अभी नहीं हुई है। वायरल वीडियो की भी सत्यता की पुष्टि होना बाकी है।
ग्रामीणों का कहना है कि यदि नियमों की अनदेखी हुई है तो संबंधित अधिकारियों को जांच कर जिम्मेदारी तय करनी चाहिए, ताकि बिजली कनेक्शन और मीटर लगाने की प्रक्रिया में पारदर्शिता बनी रहे।
तेजपाल चौहान की रिपोर्ट पुलिस मुखबिर न्यूज जगतपुर ब्लॉक प्रभारी रायबरेली यूपी
PM News 18 Hindi News Website
