Friday , 27 November 2026

श्री चित्रगुप्त मंदिर में श्रद्धा और भक्ति के साथ हुई भगवान

श्री चित्रगुप्त मंदिर में श्रद्धा और भक्ति के साथ हुई भगवान

 

चित्रगुप्त महाराज की पूजा-अर्चना, चित्रांश बंधुओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

 

महराजगंज। बिस्मिल नगर स्थित श्री चित्रगुप्त मंदिर परिसर में बुधवार, 11 नवंबर 2026 को भगवान श्री चित्रगुप्त महाराज की विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा-अर्चना की गई। इस धार्मिक आयोजन में चित्रांश समाज के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और भगवान चित्रगुप्त महाराज के समक्ष सुख, समृद्धि एवं परिवार की खुशहाली की कामना की।

पूजा-अर्चना के दौरान मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण से सराबोर रहा। इस अवसर पर छोटे-छोटे बच्चों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए, जिसने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया।

कार्यक्रम में श्री चित्रगुप्त मंदिर के अध्यक्ष आरसी लाल श्रीवास्तव, महामंत्री राकेश बिहारी श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष अभिषेक श्रीवास्तव, मंत्री आकाश श्रीवास्तव, दुर्गेश श्रीवास्तव सहित मंदिर के संरक्षक राज नारायण लाल श्रीवास्तव एवं कांजी लाल श्रीवास्तव प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

इसके अलावा दीपचंद श्रीवास्तव, डॉ. ओमप्रकाश श्रीवास्तव, हरिगोपाल श्रीवास्तव, सिद्धार्थ श्रीवास्तव, डॉ. अविनाश श्रीवास्तव, सत्यानंद श्रीवास्तव, आदित्य श्रीवास्तव, विकास श्रीवास्तव, अनुराग श्रीवास्तव, प्रभात आनंद सक्सेना, प्रमोद श्रीवास्तव, धर्मेंद्र त्रिपाठी, अतुल प्रताप श्रीवास्तव, घनश्याम मिश्रा, मनोज कुमार श्रीवास्तव एवं आयुष श्रीवास्तव समेत बड़ी संख्या में चित्रांश बंधु उपस्थित रहे।

आयोजन के अंत में सभी ने आपसी एकता, सामाजिक सद्भाव और सांस्कृतिक परंपराओं को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। पूरे कार्यक्रम में श्रद्धा, उल्लास और भाईचारे की झलक देखने को मिली।

Share:

About Arjun Patel

दोस्तों नमस्कार आप सभी शुद्ध पाठकों को अवगत कराना है कि राष्ट्रीय हिंदी मासिक पत्रिका public mukhbir जो बहराइच से प्रकाशित होकर पूर्वांचल के बस्ती, गोरखपुर ,कुशीनगर, सिद्धार्थ नगर ,देवरिया, महराजगंज, गोंडा ,बहराइच se Bihar rajya में प्रसारण हो रहा है मुझे यह विश्वास है कि हमारे द्वारा प्रकाशित किया गया समाचार आपको पसंद आएगा धन्यवाद

Check Also

महराजगंज में रोजगार का बड़ा अवसर! 20 से अधिक कंपनियां लेकर पहुंचेंगी

महराजगंज में रोजगार का बड़ा अवसर! 20 से अधिक कंपनियां लेकर पहुंचेंगी 2000 से ज्यादा …