रवि शंकर सिंह को मिली बड़ी जिम्मेदारी
जर्नलिस्ट कौंसिल ऑफ इंडिया के जिला मेंबर बने
नियुक्ति की खबर से डिडौली में खुशी की लहर, पत्रकारों और ग्रामीणों ने दी बधाई
रायबरेली। सदर तहसील क्षेत्र के डिडौली गांव निवासी पत्रकार रवि शंकर सिंह पुत्र हरिकेश सिंह को जर्नलिस्ट कौंसिल ऑफ इंडिया का जिला मेंबर नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अनुराग सक्सेना की संस्तुति पर की गई है। नई जिम्मेदारी मिलने की जानकारी होते ही परिवार, ग्रामीणों और पत्रकारों में खुशी की लहर दौड़ गई।
रवि शंकर सिंह की नियुक्ति पर समाजसेवी एवं व्यापारी सुरेश बहादुर सिंह, मिंदर सिंह तथा स्वागत रिसॉर्ट डिडौली के मालिक नितिन चौधरी ने बधाई दी। उन्होंने कहा कि रवि शंकर सिंह कर्मठ, मेहनती और साहसी व्यक्ति हैं। विपरीत परिस्थितियों में भी धैर्य बनाए रखना और चुनौतियों का डटकर सामना करना उनकी प्रमुख खूबियों में शामिल है।
रवि शंकर सिंह के छोटे भाई एवं पूर्व सांसद प्रत्याशी दिलीप सिंह एडवोकेट ने कहा कि उनके भाई ने कभी विरोधियों के सामने झुकना स्वीकार नहीं किया। उन्होंने धैर्य और अपनी कलम की ताकत के दम पर हमेशा अपनी बात मजबूती से रखी।
नियुक्ति के बाद जिले के प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े पत्रकारों का उनके आवास पर पहुंचकर बधाई देने का सिलसिला जारी है।
रवि शंकर सिंह ने कहा कि वह पत्रकारों के हितों और उनकी समस्याओं को मजबूती से उठाएंगे। उन्होंने केंद्र व राज्य सरकारों से पत्रकार आयोग के गठन की मांग की। उन्होंने कहा कि पत्रकारों के लिए 20 लाख रुपये का बीमा, सम्मानजनक वेतन, परिवार की सुरक्षा तथा पत्रकार और उनके आश्रितों के लिए कैशलेस उपचार जैसी सुविधाएं सुनिश्चित की जानी चाहिए।
PM News 18 Hindi News Website
