Friday , 27 November 2026

वीआईपी रायबरेली की सड़क बदहाल, गड्ढों में तब्दील रास्ता!

वीआईपी रायबरेली की सड़क बदहाल, गड्ढों में तब्दील रास्ता! जिम्मेदार अधिकारी कुंभकर्णी नींद में, आखिर कब जागेगा प्रशासन?

 

बरसात बीत गई, नवंबर आ गया, लेकिन सड़क की सूरत नहीं बदली; रोजाना हादसों का खतरा, राहगीरों में आक्रोश, 2027 के चुनाव में सबक सिखाने की चेतावनी।

 

रायबरेली, उत्तर प्रदेश। वीआईपी जिला कहे जाने वाले रायबरेली में विकास के दावों की पोल खोलती एक बदहाल सड़क जिम्मेदार अधिकारियों की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े कर रही है। रायबरेली से सब्जी मंडी और गल्ला मंडी जाने वाली सड़क जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढों में तब्दील हो चुकी है। सड़क की हालत इतनी खराब है कि राहगीरों, साइकिल सवारों और बाइक चालकों को जान जोखिम में डालकर आवागमन करना पड़ रहा है।

 

स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मार्ग पर आए दिन लोग दुर्घटनाओं का शिकार होकर चोटिल हो रहे हैं। कई लोगों को उपचार के लिए अस्पताल की इमरजेंसी तक पहुंचना पड़ा है। इसके बावजूद लोक निर्माण विभाग और नगर पालिका परिषद के जिम्मेदार अधिकारियों की ओर से सड़क की मरम्मत को लेकर कोई ठोस पहल होती दिखाई नहीं दे रही है।

 

स्थानीय दुकानदार सलिल, शंकर, अनवर, मुस्तकीम, रामजी यादव, अनीता सोनकर, बब्बू सोनकर, संतोष पाल और अंकित गुप्ता ने बताया कि बरसात के दिनों में पूरी सड़क तालाब में तब्दील हो गई थी। जगह-जगह पानी भरने के कारण सड़क और गड्ढों का अंतर तक दिखाई नहीं देता था। उस दौरान भी कई बार लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा, लेकिन किसी जिम्मेदार अधिकारी ने इस समस्या को गंभीरता से नहीं लिया।

लोगों को दुर्घटना का डर सताता रहता है

 

दुकानदारों का कहना है कि अब बरसात का मौसम बीत चुका है और नवंबर का महीना चल रहा है, लेकिन सड़क की स्थिति जस की तस बनी हुई है। रोजाना इस मार्ग से गुजरने वाले लोगों को दुर्घटना का डर सताता रहता है। सड़क की बदहाली का असर छोटे दुकानदारों के कारोबार पर भी पड़ रहा है।

 

हैरानी की बात यह है कि रायबरेली को वीआईपी जिला कहा जाता है। यहां से सदर विधायक भी सत्तारूढ़ भाजपा से हैं और प्रदेश सरकार में जिले से जुड़े दो कैबिनेट मंत्रियों की मौजूदगी भी है। इसके बावजूद शहर की एक प्रमुख सड़क की दुर्दशा दूर नहीं हो पा रही है। सवाल यह है कि आखिर लोक निर्माण विभाग और नगर पालिका परिषद के अधिकारी कब अपनी जिम्मेदारी समझेंगे?

 

स्थानीय लोगों ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्द ही सड़क की मरम्मत नहीं कराई गई तो इसका जवाब आगामी 2027 विधानसभा चुनाव में दिया जाएगा। लोगों का कहना है कि अब केवल आश्वासन नहीं, बल्कि सड़क का स्थायी समाधान चाहिए।

 

अब सवाल यह है कि क्या किसी बड़े हादसे के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की नींद खुलेगी, या फिर प्रशासन समय रहते इस सड़क की सुध लेकर लोगों को राहत देगा?

 

रवि शंकर सिंह ब्यूरो प्रभारी रायबरेली पुलिस मुखबिर न्यूज

Share:

About Arjun Patel

दोस्तों नमस्कार आप सभी शुद्ध पाठकों को अवगत कराना है कि राष्ट्रीय हिंदी मासिक पत्रिका public mukhbir जो बहराइच से प्रकाशित होकर पूर्वांचल के बस्ती, गोरखपुर ,कुशीनगर, सिद्धार्थ नगर ,देवरिया, महराजगंज, गोंडा ,बहराइच se Bihar rajya में प्रसारण हो रहा है मुझे यह विश्वास है कि हमारे द्वारा प्रकाशित किया गया समाचार आपको पसंद आएगा धन्यवाद

Check Also

डीएम साहब! दरौली छठ घाट का एक बार कर लीजिए निरीक्षण खुल जाएगी पोल

दरौली छठ घाट पर गंदगी का अंबार, पोखरे में फैली जलकुंभी और लीच परजीवी ! …