Friday , 27 November 2026

महराजगंज में रोजगार का बड़ा अवसर! 20 से अधिक कंपनियां लेकर पहुंचेंगी

महराजगंज में रोजगार का बड़ा अवसर! 20 से अधिक कंपनियां लेकर पहुंचेंगी 2000 से ज्यादा नौकरियां

 

18 नवंबर को पनियरा विधानसभा क्षेत्र में लगेगा एक दिवसीय रोजगार मेला, युवाओं को मिलेगा ₹10 हजार से ₹40 हजार तक मासिक वेतन

 

महराजगंज। जिले के बेरोजगार युवक-युवतियों के लिए रोजगार पाने का सुनहरा अवसर सामने आया है। उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन के अंतर्गत जिला सेवायोजन कार्यालय, महराजगंज एवं भगवन्त पटेल पानमती देवी पीजी कॉलेज, बसहियां बुजुर्ग, परतावल के संयुक्त तत्वावधान में 18 नवंबर 2026 को एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा।

 

इस रोजगार मेले में 20 से अधिक प्रतिष्ठित कंपनियां प्रतिभाग करेंगी। इनके माध्यम से 2000 से अधिक रिक्त पदों पर अभ्यर्थियों के चयन की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। चयनित युवाओं को उनकी योग्यता एवं पद के अनुसार ₹10,000 से ₹40,000 तक प्रतिमाह वेतन मिलने का अवसर रहेगा।

 

रोजगार मेले का आयोजन भगवन्त पटेल पानमती देवी पीजी कॉलेज, बसहियां परतावल में सुबह 10 बजे से शुरू होगा। इसमें 18 से 40 वर्ष तक के युवक एवं युवतियां प्रतिभाग कर सकते हैं। खास बात यह है कि पूरी चयन प्रक्रिया पूर्णतः निःशुल्क रखी गई है।

 

आयोजकों ने क्षेत्र के बेरोजगार युवाओं से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस अवसर का लाभ उठाएं। रोजगार मेले के माध्यम से युवाओं को नौकरी पाने का बेहतर मंच उपलब्ध कराने की पहल की जा रही है।

 

रोजगार मेले की प्रमुख जानकारी:

तिथि: 18 नवंबर 2026, बुधवार

समय: सुबह 10 बजे से

स्थान भगवन्त पटेल पानमती देवी पीजी कॉलेज, बसहियां परतावल

कंपनियां 20 से अधिक

रिक्त पद: 2000 से अधिक

मासिक वेतन ₹10,000 से ₹40,000 तक

आयु सीमा 18 से 40 वर्ष

चयन प्रक्रिया

पूर्णतः निःशुल्क

 

कृष्णमोहन गुप्ता की रिपोर्ट पुलिस मुखबिर न्यूज महाराजगंज

Share:

About Arjun Patel

दोस्तों नमस्कार आप सभी शुद्ध पाठकों को अवगत कराना है कि राष्ट्रीय हिंदी मासिक पत्रिका public mukhbir जो बहराइच से प्रकाशित होकर पूर्वांचल के बस्ती, गोरखपुर ,कुशीनगर, सिद्धार्थ नगर ,देवरिया, महराजगंज, गोंडा ,बहराइच se Bihar rajya में प्रसारण हो रहा है मुझे यह विश्वास है कि हमारे द्वारा प्रकाशित किया गया समाचार आपको पसंद आएगा धन्यवाद

Check Also

डीएम साहब! दरौली छठ घाट का एक बार कर लीजिए निरीक्षण खुल जाएगी पोल

दरौली छठ घाट पर गंदगी का अंबार, पोखरे में फैली जलकुंभी और लीच परजीवी ! …