Sunday , 29 November 2026

आकाशीय विजली गिरने से टुटा मस्जिद का मीनार, घर के अंदर नष्ट हुए बिजली के बोर्ड 

आकाशीय विजली गिरने से टुटा मस्जिद का मीनार, घर के अंदर नष्ट हुए बिजली के बोर्ड 

 

थाली में भोजन कर रही थीं हामिद कि मां तभी गिरी आकाशीय बिजली; थाली छिटककर दूर जा गिरी, बाल-बाल बची जान

 

महराजगंज। भिटौली थाना क्षेत्र के ग्राम सभा दरौली में रविवार शाम करीब चार बजे आकाशीय बिजली गिरने से जोरदार धमाका हुआ। बिजली इतनी तेज थी कि मस्जिद का मीनार फट गया और पास स्थित हामिद पुत्र स्व. मूर्तजा के घर की विद्युत वायरिंग और बोर्ड बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।

घटना के समय हामिद की मां घर के अंदर बैठकर भोजन कर रही थीं। आकाशीय बिजली गिरने के झटके से उनके हाथ से भोजन की थाली छिटककर दूर जा गिरी। गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, रविवार शाम अचानक मौसम बदला और तेज गड़गड़ाहट के बीच दरौली गांव में हामिद के घर से सटे मस्जिद परिसर पर आकाशीय बिजली गिर गई।

तेज धमाके के साथ मस्जिद का मीनार फट गया। बिजली के प्रभाव से हामिद के घर के अंदर लगे विद्युत तार और बोर्ड उखड़कर क्षतिग्रस्त हो गए तथा तार और बोर्ड जलकर नष्ट हो गए।

बताया गया कि घटना के समय हामिद की मां घर के अंदर थाली में भोजन कर रही थीं। अचानक बिजली गिरने के बाद हुए तेज झटके और धमाके से उनके हाथ की भोजन की थाली छिटककर काफी दूर जा गिरी।

कुछ क्षणों के लिए घर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। वहीं पास में लोहे के पोल पर लगा हाईमास्ट लाइट भी आकाशीय बिजली की चपेट में आने से टूट गया।

धमाका इतना जोरदार था कि आसपास के लोग सहम गए। अचानक हुई घटना से चारों तरफ दहशत फैल गई और ग्रामीण अपने-अपने घरों से बाहर निकल आए। लोगों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति देखी तो मस्जिद के मीनार और घर की विद्युत व्यवस्था को भारी नुकसान पहुंचा था।

हालांकि इस घटना में किसी व्यक्ति के हताहत होने की सूचना नहीं है। ग्रामीणों ने राहत की सांस ली कि इतनी तेज आकाशीय बिजली गिरने के बावजूद बड़ा हादसा टल गया।

Share:

About Arjun Patel

दोस्तों नमस्कार आप सभी शुद्ध पाठकों को अवगत कराना है कि राष्ट्रीय हिंदी मासिक पत्रिका public mukhbir जो बहराइच से प्रकाशित होकर पूर्वांचल के बस्ती, गोरखपुर ,कुशीनगर, सिद्धार्थ नगर ,देवरिया, महराजगंज, गोंडा ,बहराइच se Bihar rajya में प्रसारण हो रहा है मुझे यह विश्वास है कि हमारे द्वारा प्रकाशित किया गया समाचार आपको पसंद आएगा धन्यवाद

Check Also

महराजगंज में रोजगार का बड़ा अवसर! 20 से अधिक कंपनियां लेकर पहुंचेंगी

महराजगंज में रोजगार का बड़ा अवसर! 20 से अधिक कंपनियां लेकर पहुंचेंगी 2000 से ज्यादा …