Tuesday , 13 October 2026

आकाशीय बिजली का कहर! पलभर में भरभराकर ढह गया आशियाना

आकाशीय बिजली का कहर! पलभर में भरभराकर ढह गया आशियाना, पीड़ित ने मांगा मुआवजा

महराजगंज। सदर तहसील क्षेत्र के ग्राम सभा दरौली में रविवार को आकाशीय बिजली गिरने से कैलाश सिंह पुत्र स्व. झीनकू सिंह का आवासीय खपरैल मकान गिरकर पूरी तरह ध्वस्त हो गया।

अचानक हुई इस प्राकृतिक आपदा से परिवार को काफी नुकसान हुआ है। गनीमत रही कि हादसे के दौरान कोई जनहानि नहीं हुई।

बताया जाता है कि आकाशीय बिजली गिरने के बाद मकान का खपरैल हिस्सा अचानक भरभराकर धराशायी हो गया। देखते ही देखते परिवार का आशियाना मलबे में तब्दील हो गया। मकान के क्षतिग्रस्त होने से पीड़ित परिवार के सामने रहने की समस्या भी खड़ी हो गई है।

मुआवजे की आस में पीड़ित कब पहुंचेगी सरकारी मदद?

पीड़ित कैलाश सिंह ने बताया कि मकान आवासीय था और उसके ध्वस्त होने से उन्हें काफी आर्थिक क्षति हुई है। प्राकृतिक आपदा के कारण हुए नुकसान को देखते हुए उन्होंने प्रशासन और सरकार से नुकसान का स्थलीय आकलन कराकर आपदा राहत के तहत उचित मुआवजा दिलाने की मांग की है।

ग्रामीणों ने भी प्रशासन से मौके का निरीक्षण कर पीड़ित परिवार को तत्काल राहत उपलब्ध कराने की मांग की है। अब देखना यह है कि प्राकृतिक आपदा की मार झेल रहे परिवार तक सरकारी मदद कब पहुंचती है।

Share:

About Arjun Patel

दोस्तों नमस्कार आप सभी शुद्ध पाठकों को अवगत कराना है कि राष्ट्रीय हिंदी मासिक पत्रिका public mukhbir जो बहराइच से प्रकाशित होकर पूर्वांचल के बस्ती, गोरखपुर ,कुशीनगर, सिद्धार्थ नगर ,देवरिया, महराजगंज, गोंडा ,बहराइच se Bihar rajya में प्रसारण हो रहा है मुझे यह विश्वास है कि हमारे द्वारा प्रकाशित किया गया समाचार आपको पसंद आएगा धन्यवाद

Check Also

रायबरेली को करोड़ों की विकास योजनाओं की सौगात

रायबरेली को करोड़ों की विकास योजनाओं की सौगात राहुल गांधी ने किया लोकार्पण-शिलान्यास   रायबरेली। …