Friday , 27 November 2026

एक ही बिजली पोल बना कौवों का काल बेजुबान पक्षियों की मौत, विभाग बेखबर

एक ही बिजली पोल बना कौवों का काल! करंट लगने से आए दिन हो रही बेजुबान पक्षियों की मौत, विभाग बेखबर

 

प्राथमिक विद्यालय के दक्षिण स्थित चौथे पोल पर हादसों की आशंका, ग्रामीणों ने बिजली विभाग से तत्काल जांच कर कार्रवाई की उठाई मांग

महराजगंज। जनपद के बल्लो खास गांव में बिजली विभाग की कथित लापरवाही का एक गंभीर मामला सामने आया है। गांव के प्राथमिक विद्यालय से दक्षिण दिशा की ओर स्थित चौथे बिजली पोल पर आए दिन कौवों की मौत होने से ग्रामीणों में चिंता व्याप्त है। ग्रामीणों का आरोप है कि जैसे ही कोई कौआ उक्त बिजली पोल पर बैठता है, वहां शॉर्ट सर्किट जैसी स्थिति उत्पन्न हो जाती है और करंट की चपेट में आने से उसकी मौत हो जाती है।

स्थानीय लोगों के मुताबिक, इस पोल पर लगातार बेजुबान पक्षियों की मौत की घटनाएं देखने को मिल रही हैं। घटना के बाद बड़ी संख्या में अन्य कौवे भी वहां पहुंचकर तेज आवाज में चहचहाने लगते हैं। यह दृश्य देखकर ग्रामीणों का दिल भी दहल उठता है। बताया जा रहा है कि संबंधित बिजली पोल प्रमोद जायसवाल के खेत में स्थित है।

बार-बार मौत, फिर भी विभाग की नजर क्यों नहीं?

सबसे बड़ा सवाल यह है कि एक ही बिजली पोल पर बार-बार पक्षियों की मौत हो रही है, इसके बावजूद बिजली विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों ने अब तक इसकी जांच क्यों नहीं कराई? क्या पोल पर लगे तारों की इंसुलेशन खराब हो चुकी है या फिर किसी अन्य तकनीकी खामी के कारण करंट फैल रहा है? इसकी वास्तविक स्थिति जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

ग्रामीणों ने बिजली विभाग के अधिकारियों से मांग की है कि संबंधित पोल का तत्काल निरीक्षण कर तकनीकी खराबी का पता लगाया जाए और समस्या को जल्द दुरुस्त कराया जाए। लोगों का कहना है कि समय रहते समस्या का समाधान नहीं हुआ तो किसी दिन कोई बड़ा हादसा भी हो सकता है।

अब सवाल यह है कि क्या बिजली विभाग किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है, या फिर बेजुबान पक्षियों की जान बचाने के लिए समय रहते जिम्मेदार अधिकारी कार्रवाई करेंगे?

Share:

About Arjun Patel

दोस्तों नमस्कार आप सभी शुद्ध पाठकों को अवगत कराना है कि राष्ट्रीय हिंदी मासिक पत्रिका public mukhbir जो बहराइच से प्रकाशित होकर पूर्वांचल के बस्ती, गोरखपुर ,कुशीनगर, सिद्धार्थ नगर ,देवरिया, महराजगंज, गोंडा ,बहराइच se Bihar rajya में प्रसारण हो रहा है मुझे यह विश्वास है कि हमारे द्वारा प्रकाशित किया गया समाचार आपको पसंद आएगा धन्यवाद

Check Also

खेत में मौत बनकर पलटी कंबाइन! बाल-बाल बचा चालक, टला बड़ा हादसा

खेत में मौत बनकर पलटी कंबाइन! बाल-बाल बचा चालक, टला बड़ा हादसा   गीली मिट्टी …