Friday , 27 November 2026

झाड़-फूंक के चक्कर में मासूम की बलि की साजिश, पुलिस ने किया भंडाफोड़

झाड़-फूंक के चक्कर में मासूम की बलि की साजिश, पुलिस ने किया भंडाफोड़

महराजगंज पुलिस का कमाल – 2 माह के मासूम को दिल्ली से सकुशल बचाया, अमावस्या पर बलि की थी साजिश |

ठूठीबारी/महराजगंज । अंधविश्वास के अंधेरे में एक मासूम की जिंदगी दांव पर लग गई थी, लेकिन महराजगंज पुलिस की मुस्तैदी ने उस मासूम को मौत के मुंह से खींच लिया।

क्या हुआ था

3 नवंबर की रात 2 से 4 बजे के बीच ठूठीबारी थाना क्षेत्र के ग्राम राजाबारी टोला रमजीता में गोविन्द के घर से उनका 2 माह का बेटा विक्की गायब हो गया। माता-पिता सो रहे थे, किसी ने घर में घुसकर बच्चे को उठा लिया।

पुलिस ने कैसे पकड़ा

एसपी महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में ठूठीबारी पुलिस, एसओजी, स्वाट, सर्विलांस और डॉग स्क्वायड ने मिलकर जांच शुरू की।

100 से ज्यादा CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली गई
– सुबह 3:57 बजे राजाबारी पुल के पास एक महिला हाथ में बच्चा लेकर जाती दिखी
– ठूठीबारी बस स्टैंड से शिकारपुर मोड़ तक पीछा किया गया,महिला की पहचान सावित्री निवासी कफवा, थाना घुघली के रूप में हुई

सर्विलांस से लोकेशन ट्रैक करते-करते पुलिस महराजगंज से दिल्ली पहुंच गई और दिल्ली के कश्मीरी गेट बस स्टैंड से मासूम विक्की को सकुशल बरामद कर लिया।

बलि की साजिश का खुलासा

पूछताछ में सनसनीखेज खुलासा हुआ। अभियुक्तों ने बताया कि अमावस्या के दिन मासूम की बलि देने की योजना थी। अंधविश्वास था कि ऐसा करने से सरस्वती का लापता पति-पुत्र वापस आ जाएंगे। नेपाल के बैरियहवा के एक झाड़-फूंक वाले ने उन्हें ये सलाह दी थी।

गिरफ्तार अभियुक्त

1. सावित्री – निवासी कफवा, घुघली
2. सरस्वती (55 वर्ष) – निवासी कफवा, घुघली
3. करण कुमार गौतम (22 वर्ष) – निवासी देवरिया

एसपी ने बरामदगी करने वाली टीम को ₹25,000 नगद पुरस्कार देने की घोषणा की है। मासूम को मेडिकल जांच के बाद परिजनों को सौंप दिया गया।

Share:

About Markandey Diwedi

दोस्तों नमस्कार आप सभी शुद्ध पाठकों को अवगत कराना है कि राष्ट्रीय हिंदी मासिक पत्रिका public mukhbir जो बहराइच से प्रकाशित होकर पूर्वांचल के बस्ती, गोरखपुर ,कुशीनगर, सिद्धार्थ नगर ,देवरिया, महराजगंज, गोंडा ,बहराइच se Bihar rajya में प्रसारण हो रहा है मुझे यह विश्वास है कि हमारे द्वारा प्रकाशित किया गया समाचार आपको पसंद आएगा धन्यवाद

Check Also

गलत पार्किंग और बेतरतीब खड़े वाहनों ने मांधाता बाजार को बनाया जाम का अड्डा

गलत पार्किंग और बेतरतीब खड़े वाहनों ने मांधाता बाजार को बनाया जाम का अड्डा, घंटों …