मैजिक की टक्कर से पल्सर सवार बब्लू गंभीर, हालत नाजुक
एंबुलेंस की मदद समय पर नहीं मिलने का आरोप, परिजन निजी वाहन से घायल को लेकर पहुंचे अस्पताल
Also Read This: श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत नजारा
महराजगंज। थाना बृजमनगंज क्षेत्र के पृथ्वीपालगढ़-सहजनवा बाबू मार्ग पर मैजिक और पल्सर बाइक की जोरदार टक्कर में बाइक सवार बृजचक निवासी बब्लू गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
जानकारी के अनुसार बब्लू अपनी पल्सर बाइक (यूपी 56 एएन 7495) से घर से बृजमनगंज की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान पृथ्वीपालगढ़-सहजनवा बाबू मार्ग पर घर-घर आरो पानी पहुंचाने के काम में लगी मैजिक गाड़ी (यूपी 56 एटी 1506) से उनकी जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में बब्लू गंभीर रूप से घायल हो गए।
स्थानीय लोगों ने घायल की मदद के लिए एंबुलेंस को फोन किया, लेकिन आरोप है कि समय से एंबुलेंस की सहायता नहीं मिल सकी। इसके बाद लोगों ने परिजनों को सूचना दी।
परिजन निजी वाहन से घायल को अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उनकी हालत नाजुक बताई। घटना के बाद क्षेत्र में सड़क हादसे को लेकर चर्चा बनी हुई है।
PM News 18 Hindi News Website
