जनसुनवाई में एसपी ने सुनी फरियादियों की समस्याएं
निष्पक्ष और समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश, लापरवाही पर सख्त चेतावनी
प्रतापगढ़। पुलिस कार्यालय में सोमवार को पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर और अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी बृजनन्दन राय ने जनसुनवाई कर विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे फरियादियों की शिकायतें गंभीरता से सुनीं।
अधिकारियों ने फरियादियों से उनकी समस्याओं की जानकारी लेते हुए संबंधित मामलों में आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।
Also Read This: आंगनबाड़ी केंद्र बना कीचड़ का दलदल!
एसपी ने थाना प्रभारियों और संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों का निष्पक्ष, गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि पीड़ितों की समस्याओं के समाधान में किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए।
Also Read This: रायबरेली को करोड़ों की विकास योजनाओं की सौगात
उन्होंने शिकायतों पर की जा रही कार्रवाई की प्रभावी मॉनिटरिंग करने तथा शिकायतकर्ताओं को नियमानुसार हुई कार्रवाई की जानकारी देने के भी निर्देश दिए।
Also Read This: रवि शंकर सिंह को मिली बड़ी जिम्मेदारी
पुलिस अधिकारियों ने कहा कि जनसुनवाई के माध्यम से आमजन की समस्याओं को सीधे सुनकर उनके समाधान का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस प्रशासन का उद्देश्य जनता और पुलिस के बीच बेहतर संवाद व विश्वास कायम करने के साथ शिकायतों का त्वरित समाधान सुनिश्चित करना है।
Also Read This: ओवरलोड वाहनों पर खनन विभाग का शिकंजा, 16 वाहनों के चालान
अभिषेक सिंह की रिपोर्ट पुलिस मुखबिर न्यूज प्रतापगढ़ ब्यूरो प्रभारी यूपी
PM News 18 Hindi News Website
