थाना पट्टी में नवनिर्मित मेस का हुआ विधिवत उद्घाटन
पुलिसकर्मियों को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं
प्रतापगढ़। पुलिसकर्मियों की सुविधाओं और कल्याण को लेकर पुलिस विभाग लगातार प्रयासरत है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर ने अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी श्री आलोक कुमार के साथ थाना पट्टी में नवनिर्मित मेस का विधिवत उद्घाटन किया।
पुलिस अधीक्षक द्वारा पूजा-अर्चना के साथ फीता काटकर नवनिर्मित मेस का शुभारंभ किया गया। उद्घाटन के बाद उन्होंने मेस परिसर का निरीक्षण करते हुए वहां उपलब्ध व्यवस्थाओं एवं सुविधाओं का जायजा लिया।
इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों को पुलिसकर्मियों के लिए स्वच्छ, पौष्टिक एवं गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराने के साथ-साथ मेस की साफ-सफाई और व्यवस्थाओं को बेहतर बनाए रखने के आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
नवनिर्मित मेस के शुरू होने से थाना पट्टी में तैनात पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बेहतर एवं सुविधाजनक वातावरण में भोजन की सुविधा उपलब्ध हो सकेगी। उद्घाटन अवसर पर पुलिस विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
अभिषेक सिंह पुलिस मुखबिर न्यूज ब्यूरो प्रभारी प्रतापगढ़ की रिपोर्ट।
PM News 18 Hindi News Website
