नीलांचल एक्सप्रेस के आगे कूदी महिला, मौत
बछरावां में रेलवे क्रॉसिंग के पास हादसा, उन्नाव की रहने वाली थी मृतका
बछरावां, रायबरेली। लखनऊ-रायबरेली रेलखंड पर रविवार शाम लालगंज रोड रेलवे क्रॉसिंग के पास एक महिला ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। मृतका की पहचान उन्नाव जिले के रानीखेड़ा निवासी मीनाक्षी यादव (पत्नी वीरेंद्र यादव) के रूप में हुई है।
बताया गया कि महिला ने दिल्ली से पुरी जा रही नीलांचल एक्सप्रेस के सामने छलांग लगा दी। रेलवे क्रॉसिंग के गेटमैन चंद्रभान गौतम के अनुसार, महिला काफी देर से रेलवे ट्रैक पर बैठी हुई थी। ट्रेन आने के बाद उसने उसके सामने छलांग लगा दी।
परिजनों के मुताबिक, मीनाक्षी अपने बेटे से मिलने बछरावां आई थी। रविवार को वह घर लौट रही थी। इसी दौरान यह घटना हो गई। सूचना मिलने पर आरपीएफ पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
आरपीएफ चौकी प्रभारी चंद्र भूषण राय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
रवि शंकर सिंह की रिपोर्ट पुलिस मुखबिर न्यूज रायबरेली ब्यूरो प्रभारी यूपी
PM News 18 Hindi News Website
