Tuesday , 13 October 2026

बाइक की रफ्तार ने छीनी श्रमिक की जिंदगी, टक्कर के बाद मचा कोहराम

बाइक की रफ्तार ने छीनी श्रमिक की जिंदगी, टक्कर के बाद मचा कोहराम

 

ईंट-भट्ठे पर मजदूरी करने जा रहे 50 वर्षीय नन्हू की मौत, बाइक सवार पुलिस हिरासत में

ऊंचाहार रायबरेली। रायबरेली-प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग पर बृहस्पतिवार सुबह दर्दनाक हादसे में बाइक की टक्कर से ईंट-भट्ठा श्रमिक की मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने बाइक सवार को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।

सलोनपुर गांव निवासी नन्हू (50) पुत्र रामसेवक कोटवा बहादुरगंज गांव स्थित ईंट-भट्ठे पर मजदूरी करते थे। बृहस्पतिवार सुबह वह घर से सामान लेने के लिए ऊंचाहार के सबीरपुर गांव की ओर पैदल जा रहे थे। इसी दौरान रायबरेली-प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग पर पीछे से आए तेज रफ्तार बाइक सवार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही नन्हू सड़क पर गिर पड़े और सिर में गंभीर चोट लगने से बेहोश हो गए।

मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने बाइक सवार को पकड़ लिया। परिजन घायल नन्हू को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।

पुलिस ने बाइक चालक को हिरासत में ले लिया है। प्रभारी निरीक्षक ओमप्रकाश राय ने बताया कि तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

अनियंत्रित कार बाइक सवार को टक्कर मारकर गड्ढे में गिरी

परशदेपुर में हादसा, बाइक सवार घायल; कार सवार बाल-बाल बचे। किरही नाला के पास बृहस्पतिवार को बाइक सवार को बचाने के प्रयास में एक कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरी। हादसे में बाइक सवार घायल हो गया, जबकि कार सवार लोग बाल-बाल बच गए।

शहर कोतवाली क्षेत्र के गौराबाजार निवासी अमरेश अपने ससुर अमरार को इलाज के लिए परशदेपुर स्थित निजी अस्पताल ले जा रहे थे। परशदेपुर-रायबरेली मार्ग पर किरही नाले के पास अचानक उदयपुर की ओर से बाइक सवार सामने आ गया। कार चालक ने ब्रेक लगाया, लेकिन कार अनियंत्रित होकर बाइक से टकराने के बाद सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरी।

हादसे में शिवापुर निवासी बाइक सवार सोनू घायल हो गए। उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कार सवारों के सुरक्षित बचने से लोगों ने राहत की सांस ली।

 

रवि शंकर सिंह की रिपोर्ट पुलिस मुखबिर न्यूज रायबरेली ब्यूरो प्रभारी यूपी

Share:

About Arjun Patel

दोस्तों नमस्कार आप सभी शुद्ध पाठकों को अवगत कराना है कि राष्ट्रीय हिंदी मासिक पत्रिका public mukhbir जो बहराइच से प्रकाशित होकर पूर्वांचल के बस्ती, गोरखपुर ,कुशीनगर, सिद्धार्थ नगर ,देवरिया, महराजगंज, गोंडा ,बहराइच se Bihar rajya में प्रसारण हो रहा है मुझे यह विश्वास है कि हमारे द्वारा प्रकाशित किया गया समाचार आपको पसंद आएगा धन्यवाद

Check Also

रायबरेली को करोड़ों की विकास योजनाओं की सौगात

रायबरेली को करोड़ों की विकास योजनाओं की सौगात राहुल गांधी ने किया लोकार्पण-शिलान्यास   रायबरेली। …