रायबरेली को करोड़ों की विकास योजनाओं की सौगात
राहुल गांधी ने किया लोकार्पण-शिलान्यास
रायबरेली। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष एवं रायबरेली सांसद राहुल गांधी ने अपने दो दिवसीय दौरे के दौरान जिले की जनता को करोड़ों रुपये की विभिन्न विकास योजनाओं की सौगात दी।
भूवेमऊ स्थित सांसद निवास परिसर में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने जनहित से जुड़ी कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया।
सांसद द्वारा लोकार्पित एवं शिलान्यास की गई योजनाओं में ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के लिए बारात घर, विद्युत व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए ट्रांसफार्मर ट्रॉली, स्वास्थ्य सेवाओं के लिए एंबुलेंस तथा दर्जनों छोटी-बड़ी इंटरलॉकिंग सड़कों के निर्माण कार्य प्रमुख रूप से शामिल हैं।
इन विकास परियोजनाओं के पूरा होने से क्षेत्रवासियों को आवागमन, बिजली और स्वास्थ्य सुविधाओं के साथ ही सामाजिक आयोजनों के लिए बेहतर सुविधाएं मिलने की उम्मीद है।
कार्यक्रम में अमेठी सांसद केएल शर्मा, कांग्रेस जिलाध्यक्ष पंकज तिवारी, प्रदेश सचिव एवं ऊंचाहार विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी अतुल सिंह सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी भी शामिल हुए।
इस दौरान राहुल गांधी ने कहा कि रायबरेली का सर्वांगीण विकास उनकी प्राथमिकताओं में सबसे ऊपर है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता के हक और विकास के लिए वह लगातार काम करते रहेंगे।
रवि शंकर सिंह की रिपोर्ट पुलिस मुखबिर न्यूज रायबरेली ब्यूरो प्रभारी यूपी
PM News 18 Hindi News Website
