Friday , 27 November 2026

डीएम साहब! दरौली छठ घाट का एक बार कर लीजिए निरीक्षण खुल जाएगी पोल

दरौली छठ घाट पर गंदगी का अंबार, पोखरे में फैली जलकुंभी और लीच परजीवी ! जिम्मेदारों की आंखों पर पड़ा पर्दा, कैसे होगा छठ पूजन?

डीएम साहब! दरौली छठ घाट का एक बार कर लीजिए निरीक्षण, खुल जाएगी सफाई व्यवस्था की पोल

महराजगंज। एक तरफ छठ महापर्व को लेकर प्रशासन साफ-सफाई और घाटों की बेहतर व्यवस्था के दावे कर रहा है, वहीं दूसरी तरफ सदर विकासखंड की ग्राम सभा दरौली स्थित छठ घाट की बदहाल स्थिति इन दावों की हकीकत बयां कर रही है। घाट के पोखरे में जलकुंभी का अंबार लगा हुआ है। इतना ही नहीं, पूरे पोखरे में लीच परजीवी भरे होने की बात भी सामने आ रही है। ऐसी स्थिति में छठ व्रतियों को पानी में उतरकर सूर्य देव को अर्घ्य देने में काफी परेशानी और खतरा हो सकता है।

ग्रामीणों का कहना है कि छठ महापर्व जैसे महत्वपूर्ण पर्व के बावजूद जिम्मेदार अधिकारियों और कर्मचारियों की अभी तक नजर इस बदहाल घाट पर नहीं पड़ रही है। पोखरे की सफाई न होने से श्रद्धालुओं में नाराजगी है। सवाल उठ रहा है कि जब घाट और पोखरे की यह स्थिति है तो आखिर छठ व्रती किस तरह आस्था का महापर्व मनाएंगे?

ग्रामीणों ने जिलाधिकारी महराजगंज से निवेदन करती है कि वे स्वयं दरौली छठ घाट का स्थलीय निरीक्षण करें, ताकि जनपद में सफाई व्यवस्था की जमीनी हकीकत सामने आ सके। साथ ही संबंधित विभाग को तत्काल जलकुंभी हटवाने, पोखरे की सफाई कराने और छठ घाट को सुरक्षित एवं स्वच्छ बनाने का निर्देश दें।

अब देखना यह है कि जिम्मेदारों की नींद कब खुलती है और छठ महापर्व से पहले दरौली छठ घाट की तस्वीर बदलती है या फिर श्रद्धालुओं को गंदगी के बीच ही पूजा करने को मजबूर होना पड़ेगा।

Share:

About Arjun Patel

दोस्तों नमस्कार आप सभी शुद्ध पाठकों को अवगत कराना है कि राष्ट्रीय हिंदी मासिक पत्रिका public mukhbir जो बहराइच से प्रकाशित होकर पूर्वांचल के बस्ती, गोरखपुर ,कुशीनगर, सिद्धार्थ नगर ,देवरिया, महराजगंज, गोंडा ,बहराइच se Bihar rajya में प्रसारण हो रहा है मुझे यह विश्वास है कि हमारे द्वारा प्रकाशित किया गया समाचार आपको पसंद आएगा धन्यवाद

Check Also

महराजगंज में रोजगार का बड़ा अवसर! 20 से अधिक कंपनियां लेकर पहुंचेंगी

महराजगंज में रोजगार का बड़ा अवसर! 20 से अधिक कंपनियां लेकर पहुंचेंगी 2000 से ज्यादा …