कांग्रेस ने संगठन सृजन अभियान को दी धार, गांव-गांव पहुंचकर जनता की समस्याएं सुनने का आह्वान
लखनऊ। मंगलवार 18 अगस्त को बक्शी का तालाब ब्लॉक स्थित श्री रेस्टोरेंट में लखनऊ जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रुद्र दमन सिंह उर्फ बबलू सिंह की अध्यक्षता में संगठन सृजन अभियान के तहत बैठक आयोजित की गई। बैठक में कांग्रेस संगठन को बूथ और गांव स्तर तक मजबूत करने तथा जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाने पर जोर दिया गया।
बैठक में गुजरात की पूर्व राज्यसभा सांसद एवं हाईकोर्ट की अधिवक्ता और केंद्रीय समिति की पर्यवेक्षक श्रीमती अमी याग्निक, पूर्व सांसद बाराबंकी पीएल पुनिया तथा कांग्रेस प्रदेश सचिव, ऊंचाहार विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी एवं लखनऊ प्रभारी/पर्यवेक्षक अतुल सिंह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।
वक्ताओं ने कहा कि कांग्रेस सरकारों के कार्यकाल में जनता के हित में अनेक महत्वपूर्ण कानून बनाए गए। आज जरूरत है कि संगठन जिला स्तर से लेकर बूथ और गांव स्तर तक सक्रिय हो। कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर जनता की समस्याएं सुनें और उनके समाधान के लिए अधिकारियों एवं संबंधित मंचों तक आवाज पहुंचाएं।
आम जनता से सीधा संवाद स्थापितसमस्याओं को प्राथमिकता
बैठक में महिला कांग्रेस नेताओं प्रिया गोस्वामी, निरन सिंह, विमला देवी, प्रदेश सचिव यूथ चांद जिब्राइल, अखिलेश प्रताप त्रिपाठी, वरिष्ठ नेता महिपाल यादव, जय नारायण सिंह, सरकार हुसैन, प्रशांत कुमार श्रीवास्तव, जय नारायण सिंह कुम्हरावा मंडल अध्यक्ष, काकोरी ब्लॉक प्रभारी गोलू पाठक, राजू तिवारी, अयोध्या पाल, संतराम रावत, माता प्रसाद राजपूत, राम सागर पाल, महादेव कोरी सहित सैकड़ों कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
बैठक के दौरान कार्यकर्ताओं से संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने, आम जनता से सीधा संवाद स्थापित करने और उनकी समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर उठाने का आह्वान किया गया।
रवि शंकर सिंह की रिपोर्ट पुलिस मुखबिर न्यूज रायबरेली ब्यूरो प्रभारी यूपी
PM News 18 Hindi News Website
