Friday , 28 August 2026

रिश्वत दो तो नियम ताक पर, नहीं तो कानून की दुहाई

रिश्वत दो तो नियम ताक पर, नहीं तो कानून की दुहाई

जगतपुर पावर हाउस के जेई पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप

 

रायबरेली, जगतपुर। मंगलवार 18 अगस्त को जगतपुर पावर हाउस के अवर अभियंता चंद्रेश पर क्षेत्रीय लोगों ने भ्रष्टाचार और बिजली कनेक्शन के नाम पर रिश्वत मांगने के गंभीर आरोप लगाए।

कस्बे के शिव नारायण यादव, लवकुश, निहोरे, धीरेंद्र गुप्ता समेत कई लोगों ने आरोप लगाया कि नए बिजली कनेक्शन के लिए कथित तौर पर पहले पैसे की मांग की जाती है।

 

लोगों का कहना है कि गरीब और आर्थिक रूप से कमजोर उपभोक्ता जब कथित रिश्वत देने में असमर्थता जताते हैं तो उन्हें नियम-कायदों का हवाला देकर परेशान किया जाता है। वहीं आरोप है कि जिन लोगों से कथित तौर पर मोटी रकम ली जाती है, उनके मामलों में नियमों को दरकिनार कर कनेक्शन देने की सुविधा उपलब्ध करा दी जाती है।

 

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि करीब 20 हजार रुपये लेने के बाद बिना खंभा लगाए कनेक्शन देने और लगभग एक हजार मीटर तक बिना खंभे के बिजली की लाइन खिंचवाने जैसे मामले भी सामने आए हैं। हालांकि इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है।

 

क्षेत्रीय लोगों ने कहा कि कथित अनियमितताओं से आम उपभोक्ता परेशान हैं। लोगों ने बताया कि वे सामूहिक रूप से रायबरेली पहुंचकर संबंधित अधिशासी अभियंता (एक्सईएन) से अवर अभियंता चंद्रेश के खिलाफ शिकायत करेंगे और मामले की जांच की मांग करेंगे।

 

अब देखना यह है कि बिजली विभाग के उच्चाधिकारी इन गंभीर आरोपों की जांच कराकर दोषी पाए जाने पर क्या कार्रवाई करते हैं।

तेजपाल चौहान की रिपोर्ट पुलिस मुखबिर न्यूज जगतपुर ब्लॉक प्रभारी रायबरेली यूपी

Share:

About Arjun Patel

दोस्तों नमस्कार आप सभी शुद्ध पाठकों को अवगत कराना है कि राष्ट्रीय हिंदी मासिक पत्रिका public mukhbir जो बहराइच से प्रकाशित होकर पूर्वांचल के बस्ती, गोरखपुर ,कुशीनगर, सिद्धार्थ नगर ,देवरिया, महराजगंज, गोंडा ,बहराइच se Bihar rajya में प्रसारण हो रहा है मुझे यह विश्वास है कि हमारे द्वारा प्रकाशित किया गया समाचार आपको पसंद आएगा धन्यवाद

Check Also

बारिश में बिजली का ‘बवाल’: कहीं 7 तो कहीं 16 घंटे गुल रही बत्ती

बारिश में बिजली का ‘बवाल’: कहीं 7 तो कहीं 16 घंटे गुल रही बत्ती   …