Wednesday , 14 October 2026

बसहा नाला में डूबकर किसान की मौत

बसहा नाला में डूबकर किसान की मौत

 

धान की फसल की रखवाली करने गए थे गंगाराम, संतुलन बिगड़ने से नाले में गिरे

 

रायबरेली सतांव। पूरे चंद्रपाल मजरे डोमापुर गांव निवासी किसान गंगाराम (46) की बृहस्पतिवार देर शाम बसहा नाला में डूबने से मौत हो गई। वह धान की फसल की रखवाली करने के लिए खेत की ओर गए थे।

 

परिजनों के मुताबिक, गंगाराम का खेत बसहा नाला के दूसरी तरफ है। शाम को वह नाले के किनारे नित्यक्रिया के लिए गए थे। इसी दौरान अचानक संतुलन बिगड़ने से वह नाले में गिर गए। नाले में पानी अधिक होने के कारण वह डूब गए।

 

घटना की जानकारी होने पर आसपास के लोगों ने उन्हें नाले से बाहर निकाला और उपचार के लिए सीएचसी जतुआ टप्पा पहुंचाया। वहां चिकित्सक डॉ. बृजेश कुमार ने जांच के बाद गंगाराम को मृत घोषित कर दिया।

 

मृतक के बड़े भाई रामशंकर ने बताया कि गंगाराम धान की फसल की रखवाली करने खेत गए थे। हादसे की सूचना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।

 

सीओ लालगंज सुजीत कुमार राय ने बताया कि प्रारंभिक जांच में गंगाराम के नशे के आदी होने की बात सामने आई है। प्रथम दृष्टया संतुलन बिगड़ने के कारण नाले में गिरने से मौत होना बताया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

पुलिस मुखबिर न्यूज रायबरेली यूपी,ब्लॉक इंचार्ज:हरचंदपुर,राहुल सिंह की रिपोर्ट

Share:

About Arjun Patel

दोस्तों नमस्कार आप सभी शुद्ध पाठकों को अवगत कराना है कि राष्ट्रीय हिंदी मासिक पत्रिका public mukhbir जो बहराइच से प्रकाशित होकर पूर्वांचल के बस्ती, गोरखपुर ,कुशीनगर, सिद्धार्थ नगर ,देवरिया, महराजगंज, गोंडा ,बहराइच se Bihar rajya में प्रसारण हो रहा है मुझे यह विश्वास है कि हमारे द्वारा प्रकाशित किया गया समाचार आपको पसंद आएगा धन्यवाद

Check Also

दुर्गा पूजा और दशहरा को लेकर पुलिस अलर्ट

दुर्गा पूजा और दशहरा को लेकर पुलिस अलर्ट, मिश्रित आबादी वाले गांव में मिशन शक्ति …