Tuesday , 14 July 2026

Prem Prasang प्रेम में पागल किशोरी ने मां को चकमा देकर तीसरी बार गायब हुयी , ढूंढ रही पुलिस

Prem Prasang प्रेम में पागल किशोरी ने मां को चकमा देकर तीसरी बार गायब हुयी , ढूंढ रही पुलिस

नोएडा में किशोरावस्था में प्रेम-प्रसंग का ऐसा मामला सामने आया है जिसमें 15 साल की एक लड़की 12 साल के लड़के को लेकर घर से भाग गई है। मामला थाना सेक्टर-58 क्षेत्र के गांव बिशनपुरा का है। किशोरी इससे पहले भी उसी लड़के को लेकर भागी थी।

परिवार के साथ घर जाने को तैयार था पिता

लड़की मंगलवार शाम उस समय दोबारा फरार हुई, जब उसके अभिभावक बेटी की बुरी आदतों के चलते नोएडा छोड़कर बिहार जाने को तैयार थे। पिता ऑटो लेने निकले थे और वह मां व छोटी बहन को चकमा देकर गायब हो गई। दो बार किशोरी को बरामद कर चुकी पुलिस एक बार फिर खोजने में जुट गई है।

मूलरूप से बिहार के जिला दरभंगा के रहने वाले पीड़ित ने बताया कि उनकी दो बेटियां हैं। बड़ी बेटी 15 वर्ष और छोटी बेटी 12 वर्ष की है। करीब चार वर्ष पहले बेटियों को पढ़ाने के लिए वह नोएडा आए थे। गांव बिशनपुरा में किराए पर एक कमरा लिया। बेटियों को अच्छी शिक्षा देने के लिए पति-पत्नी ने एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करना शुरू कर दिया।पीड़ित ने बताया कि फरवरी 2024 में बड़ी बेटी पड़ोस में रहने वाली दो और नाबालिग लड़कियों को अपने साथ लेकर चली गी।

एक सप्ताह बाद वृंदावन से बरामद हुई थी किशोरी

पुलिस ने खोजबीन करके करीब एक सप्ताह बाद वृंदावन से बरामद कर लिया। वह घर से 50 हजार रुपये ले गई थी। जयपुर में घूमने के बाद वृंदावन पहुंच गई थी। पुलिस के मुताबिक करीब 15 दिन पहले भी किशोरी पड़ोस में रहने वाले 12 वर्षीय किशोर के संग लापता हो गई थी। कड़ी मशक्कत के बाद उसे बरामद किया। पिता ने पुलिस को बताया कि अब उन्होंने नोएडा छोड़ने का निर्णय लिया है।

मंगलवार शाम वह परिवार सहित दरभंगा जाने के लिए निकलने वाले थे। वह ऑटो लेने के लिए निकले थे। पत्नी और छोटी बेटी घर का सामान पैक कर रही थीं, तभी बड़ी बेटी चकमा देकर चली गई। आरोप है कि पड़ोस में रहने वाला 12 वर्षीय किशोर भी गायब है। आशंका जताई जा रही है कि इस बार वह किशोर को भी अपने साथ ले गई है।

एडीसीपी मनीष कुमार मिश्र का कहना है कि किशोरी को खोजने के लिए टीम गठित कर दी है। जल्द ही किशोरी को बरामद कर लिया जाएगा।

Share:

About Markandey Diwedi

दोस्तों नमस्कार आप सभी शुद्ध पाठकों को अवगत कराना है कि राष्ट्रीय हिंदी मासिक पत्रिका public mukhbir जो बहराइच से प्रकाशित होकर पूर्वांचल के बस्ती, गोरखपुर ,कुशीनगर, सिद्धार्थ नगर ,देवरिया, महराजगंज, गोंडा ,बहराइच se Bihar rajya में प्रसारण हो रहा है मुझे यह विश्वास है कि हमारे द्वारा प्रकाशित किया गया समाचार आपको पसंद आएगा धन्यवाद

Check Also

नहर के बगल में मिला महिला का जला शव, इलाके में दहशत— हत्या की आशंका 

नहर के बगल में मिला महिला का जला शव, इलाके में दहशत— हत्या की आशंका  …