Tuesday , 14 July 2026

हनुमान मंदिर का ताला तोड़कर दानपात्र उठा ले गए चोर,ग्रामीणों में आक्रोश

हनुमान मंदिर का ताला तोड़कर दानपात्र उठा ले गए चोर,ग्रामीणों में आक्रोश

समेत सामान पार – CCTV भी तोड़ा

महराजगंज । घुघली थाना क्षेत्र के ग्राम घघरूवा खडेसर स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर में बीती रात Theft चोरों ने दुस्साहसिक वारदात को अंजाम देते हुए मंदिर का बड़ा ताला तोड़ दिया और अंदर रखा दानपात्र, लोटा, गिलास तथा दो घंटे चोरी कर ले गए।

सुबह जब मंदिर के महंत रामानुज पाठक पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे तो Theft की घटना का खुलासा हुआ।

मंदिर का टूटा ताला और बिखरा सामान देखकर वे स्तब्ध रह गए।

चोरी की दूसरी घटना है 

सूचना मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए।

महंत रामानुज पाठक ने बताया कि मंदिर में चोरी की यह दूसरी घटना है, जिससे लोगों में भय का माहौल है।

चोरों ने न सिर्फ चोरी की, बल्कि मंदिर के सामने लगे CCTV कैमरे को भी तोड़कर फेंक दिया, जिससे उनकी पहचान न हो सके।

मृगेश सिंह ने घटना की कड़ी निंदा किया 

घटना के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त है। लोगों का कहना है कि धार्मिक स्थल भी अब सुरक्षित नहीं रह गए हैं।

वहीं हिंदू युवा वाहिनी के जिला मीडिया प्रभारी डॉ. मृगेश सिंह ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए प्रशासन से जल्द से जल्द चोरी का खुलासा करने और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।

ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही घटना का पर्दाफाश नहीं हुआ तो वे आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Share:

About Markandey Diwedi

दोस्तों नमस्कार आप सभी शुद्ध पाठकों को अवगत कराना है कि राष्ट्रीय हिंदी मासिक पत्रिका public mukhbir जो बहराइच से प्रकाशित होकर पूर्वांचल के बस्ती, गोरखपुर ,कुशीनगर, सिद्धार्थ नगर ,देवरिया, महराजगंज, गोंडा ,बहराइच se Bihar rajya में प्रसारण हो रहा है मुझे यह विश्वास है कि हमारे द्वारा प्रकाशित किया गया समाचार आपको पसंद आएगा धन्यवाद

Check Also

मासूम की मौत से फूटा ग्रामीणों का गुस्सा!

मासूम की मौत से फूटा ग्रामीणों का गुस्सा! ट्रैक्टर की चपेट में 8 वर्षीय बच्चे …