Sunday , 30 August 2026

डीएम-एसपी ने लेहड़ा देवी मंदिर पहुंचकर परखी सुरक्षा और सुविधाएं

डीएम-एसपी ने लेहड़ा देवी मंदिर पहुंचकर परखी सुरक्षा और सुविधाएं

महराजगंज । आगामी चैत्र नवरात्रि को सकुशल और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है।

इसी क्रम में जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा और पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा ने बृजमनगंज क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध लेहड़ा देवी मंदिर का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

Religion डीएम ने दिया सख्त निर्देश 

नवरात्रि में भारी भीड़ की संभावना को देखते हुए दोनों अधिकारियों ने सुरक्षा, स्वच्छता और सुविधाओं को लेकर संबंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए।

उन्होंने मंदिर के पुजारियों से बातचीत कर पूजन-दर्शन की व्यवस्था की जानकारी ली और परिसर में सुरक्षा इंतजामों की बारीकी से समीक्षा की।

क्या-क्या दिए गए निर्देश

निरीक्षण के दौरान मंदिर समिति और अधिकारियों के साथ बैठक कर डीएम-एसपी ने कई महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश जारी किए—

Religion मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में साफ-सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश
श्रद्धालुओं के लिए स्वच्छ पेयजल व्यवस्था दुरुस्त रखने को कहा
बैरिकेडिंग, पंडाल और विश्राम स्थलों की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश
सीसीटीवी कैमरे और कंट्रोल रूम स्थापित करने पर जोर

भीड़ प्रबंधन के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनाती
यातायात और रूट प्लान को सुचारू रखने के निर्देश
पार्किंग, बिजली और चिकित्सा सुविधाओं की विशेष व्यवस्था करने को कहा

श्रद्धालुओं से अपील

जिलाधिकारी ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें, जिससे सभी लोग सुरक्षित और सुविधापूर्वक दर्शन कर सकें।

निरीक्षण के दौरान उपजिलाधिकारी, क्षेत्राधिकारी समेत अन्य अधिकारी और कर्मचारी भी मौजूद रहे। प्रशासन का कहना है कि इस बार नवरात्रि को लेकर हर स्तर पर पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

Share:

About Markandey Diwedi

दोस्तों नमस्कार आप सभी शुद्ध पाठकों को अवगत कराना है कि राष्ट्रीय हिंदी मासिक पत्रिका public mukhbir जो बहराइच से प्रकाशित होकर पूर्वांचल के बस्ती, गोरखपुर ,कुशीनगर, सिद्धार्थ नगर ,देवरिया, महराजगंज, गोंडा ,बहराइच se Bihar rajya में प्रसारण हो रहा है मुझे यह विश्वास है कि हमारे द्वारा प्रकाशित किया गया समाचार आपको पसंद आएगा धन्यवाद

Check Also

जयकारों से गूंजा पुरैना खंडी चौरा, संकटमोचन हनुमान जी की प्रतिमा की हुई प्राण प्रतिष्ठा

जयकारों से गूंजा पुरैना खंडी चौरा, संकटमोचन हनुमान जी की प्रतिमा की हुई प्राण प्रतिष्ठा …