Tuesday , 13 October 2026

तीज पर धीरु भैया की खास शुभकामना—मां पार्वती की कृपा से हर घर में खुशहाली की कामना

तीज पर धीरु भैया की खास शुभकामना—मां पार्वती की कृपा से हर घर में खुशहाली की कामना

हरियाली, आस्था और अखंड सौभाग्य का पावन पर्व हरितालिका तीज… इस खास मौके पर सिसवा ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि धीरेंद्र प्रताप सिंह उर्फ धीरु भैया ने माताओं, बहनों और बेटियों को दीं हार्दिक शुभकामनाएं। उन्होंने मां पार्वती और भगवान शिव से सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। आखिर धीरु भैया ने तीज पर्व को लेकर क्या कहा… आइए देखते हैं पूरी बात।

सिसवा महराजगंज। हरितालिका तीज के पावन पर्व पर सिसवा ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि धीरेंद्र प्रताप सिंह उर्फ धीरु भैया ने क्षेत्रवासियों समेत सभी माताओं, बहनों एवं बेटियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

उन्होंने कहा कि हरितालिका तीज आस्था, प्रेम, त्याग और समर्पण का पावन पर्व है, जो भगवान शिव और माता पार्वती के अटूट प्रेम एवं दांपत्य जीवन की मंगलकामना का प्रतीक माना जाता है।

शिव की कृपा सभी के जीवन पर बनी रहे

धीरेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि इस पावन अवसर पर मां पार्वती और भगवान शिव की कृपा सभी के जीवन पर बनी रहे और हर परिवार में सुख, समृद्धि, सौभाग्य, शांति एवं खुशहाली का वास हो।

उन्होंने सभी माताओं, बहनों और बेटियों के उज्ज्वल भविष्य एवं सुखमय जीवन की मंगलकामना करते हुए कहा कि हरितालिका तीज का यह पावन पर्व आपसी प्रेम, भाईचारे और उल्लास को और मजबूत करे।
अंत में धीरु भैया ने क्षेत्रवासियों को पुनः हरितालिका तीज की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

Share:

About Markandey Diwedi

दोस्तों नमस्कार आप सभी शुद्ध पाठकों को अवगत कराना है कि राष्ट्रीय हिंदी मासिक पत्रिका public mukhbir जो बहराइच से प्रकाशित होकर पूर्वांचल के बस्ती, गोरखपुर ,कुशीनगर, सिद्धार्थ नगर ,देवरिया, महराजगंज, गोंडा ,बहराइच se Bihar rajya में प्रसारण हो रहा है मुझे यह विश्वास है कि हमारे द्वारा प्रकाशित किया गया समाचार आपको पसंद आएगा धन्यवाद

Check Also

सावन के पवित्र माह में सोमवार के दिन जलाभिषेक का विशेष महत्व

सावन के पवित्र माह में सोमवार के दिन जलाभिषेक का विशेष महत्व बनारसी बाबा हिंदू …