Friday , 27 November 2026

दिपावली का महामंत्र, मिट्टी का दिया जलाएं घर से अंधेरा हटाकर उजाला फैलाएं 

दिपावली का महामंत्र, मिट्टी का दिया जलाएं घर से अंधेरा हटाकर उजाला फैलाएं 

दीपावली पर धीरु भैया का संदेश – मिट्टी का दिया जलाएं, अंधकार मिटाकर उजाले की ओर बढ़ें

सिसवा, महराजगंज। दीपावली पर्व के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य एवं सिसवा के ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि धीरेंद्र प्रताप सिंह उर्फ धीरु भैया ने क्षेत्रवासियों को धनतेरस और दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

धनतेरस और दीपावली के महत्व को समझाते हुए धीरु भैया ने कहा कि दीपावली केवल दीये जलाने का पर्व नहीं है, बल्कि यह अंधकार पर प्रकाश की, बुराई पर अच्छाई की और अज्ञान पर ज्ञान की विजय का प्रतीक है।

उन्होंने क्षेत्रवासियों से अपील की कि इस दीपावली पर सभी लोग *मिट्टी का दिया जलाकर* अपने घर-आंगन को रोशन करें। मिट्टी का दिया न केवल हमारी सनातन परंपरा और संस्कृति का प्रतीक है, बल्कि इससे हमारे स्थानीय कुम्हार भाई-बहनों को भी रोजगार मिलता है।

धीरेंद्र प्रताप सिंह ने कहा आइए, इस दीपावली पर हम सब संकल्प लें कि अपने जीवन से नकारात्मकता, ईर्ष्या और अंधकार को मिटाकर प्रेम, भाईचारा और उजाले की ओर बढ़ेंगे। मिट्टी के दीये की रोशनी से पूरा क्षेत्र जगमगाए।

वोकल फॉर लोकल’ के संकल्प

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के ‘वोकल फॉर लोकल’ के संकल्प को अपनाते हुए हमें स्वदेशी चीजों को बढ़ावा देना चाहिए।

अंत में धीरु भैया ने सभी क्षेत्रवासियों, किसानों, व्यापारियों और युवाओं के सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना किया।

Share:

About Markandey Diwedi

दोस्तों नमस्कार आप सभी शुद्ध पाठकों को अवगत कराना है कि राष्ट्रीय हिंदी मासिक पत्रिका public mukhbir जो बहराइच से प्रकाशित होकर पूर्वांचल के बस्ती, गोरखपुर ,कुशीनगर, सिद्धार्थ नगर ,देवरिया, महराजगंज, गोंडा ,बहराइच se Bihar rajya में प्रसारण हो रहा है मुझे यह विश्वास है कि हमारे द्वारा प्रकाशित किया गया समाचार आपको पसंद आएगा धन्यवाद

Check Also

गलत पार्किंग और बेतरतीब खड़े वाहनों ने मांधाता बाजार को बनाया जाम का अड्डा

गलत पार्किंग और बेतरतीब खड़े वाहनों ने मांधाता बाजार को बनाया जाम का अड्डा, घंटों …