Friday , 27 November 2026

दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में तीन की दर्दनाक मौत

मौत बनकर दौड़ी रफ्तार! दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में तीन की दर्दनाक मौत, महिला जिंदगी और मौत के बीच जूझ रही

 

घुघली-शिकारपुर मार्ग पर बरवा खुर्द के पास रात 10 बजे हुआ भीषण हादसा, टक्कर से दोनों बाइकें क्षतिग्रस्त; तीन परिवारों में मचा कोहराम

 

महराजगंज। जनपद में तेज रफ्तार का कहर एक बार फिर तीन जिंदगियां निगल गया। घुघली-शिकारपुर मार्ग पर बरवा खुर्द गांव के पास बुधवार की रात करीब 10 बजे दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई।

टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बाइकें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं और उन पर सवार चारों लोग गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े।

हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक महिला की हालत नाजुक बनी हुई है। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और मृतकों के परिवारों में चीख-पुकार गूंज उठी।

मिली जानकारी के अनुसार, महेशपुर कबेलवा निवासी रामरतन (35) अपनी पत्नी यशोदा (32) को बाइक से लेकर कुशीनगर से घुघली की तरफ लौट रहे थे।

इसी दौरान दूसरी बाइक पर सवार अकबरपुर, पडरौना निवासी दुर्गेश (30) और घुघली थाना क्षेत्र के रानीपुर मझौआ निवासी राहुल यादव (22) शिकारपुर की ओर जा रहे थे।बरवा खुर्द गांव के पास दोनों बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई।

सड़क पर तड़पते रहे घायल, पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल

 

टक्कर की तेज आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर दौड़ पड़े। सड़क पर गंभीर रूप से घायल लोगों को देखकर स्थानीय लोगों ने तत्काल घुघली पुलिस को सूचना दी।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को जिला अस्पताल महराजगंज पहुंचाया।

जिला अस्पताल की इमरजेंसी में तैनात चिकित्सक डॉ. श्वेतांशु शाही ने जांच के बाद रामरतन और राहुल यादव को मृत घोषित कर दिया। वहीं, गंभीर रूप से घायल यशोदा की हालत नाजुक देखते हुए चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए गोरखपुर रेफर कर दिया।

दूसरी बाइक पर सवार दुर्गेश का भी उपचार चल रहा था, लेकिन चिकित्सकों के तमाम प्रयासों के बावजूद करीब दस मिनट बाद उसने भी दम तोड़ दिया।

तीन मौतों से उजड़ गए परिवार, फिर उठे सड़क सुरक्षा पर सवाल

 

एक ही हादसे में तीन लोगों की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। जिस परिवार में कुछ देर पहले तक सामान्य दिनचर्या चल रही थी, वहां अचानक मातम छा गया।

हादसे ने एक बार फिर दोपहिया वाहनों की सुरक्षा, तेज रफ्तार और सड़क पर सावधानी बरतने की जरूरत को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Share:

About Arjun Patel

दोस्तों नमस्कार आप सभी शुद्ध पाठकों को अवगत कराना है कि राष्ट्रीय हिंदी मासिक पत्रिका public mukhbir जो बहराइच से प्रकाशित होकर पूर्वांचल के बस्ती, गोरखपुर ,कुशीनगर, सिद्धार्थ नगर ,देवरिया, महराजगंज, गोंडा ,बहराइच se Bihar rajya में प्रसारण हो रहा है मुझे यह विश्वास है कि हमारे द्वारा प्रकाशित किया गया समाचार आपको पसंद आएगा धन्यवाद

Check Also

गलत पार्किंग और बेतरतीब खड़े वाहनों ने मांधाता बाजार को बनाया जाम का अड्डा

गलत पार्किंग और बेतरतीब खड़े वाहनों ने मांधाता बाजार को बनाया जाम का अड्डा, घंटों …