Traffic : दिल्ली सरकार ने तैयार किया ट्रैफिक से निपटने के लिए नए प्लान
दिल्ली सरकार ट्रैफिक से निपटने के लिए नए प्लान पर काम कर रही है
और जल्द ही यह प्लान लागू किया जा सकता है। इसके इस योजना का नाम है कंजेशन टैक्स।
कंजेशन टैक्स लगाने की योजना
दिल्ली की आतिशी सरकार पीक आवर्स में निपटने के लिए कंजेशन टैक्स लगाने की योजना बना रही है।
जानकारी के मुताबिक कंजेशन टैक्स उन लोगों से वसूल किया जाएगा
पीक आवर्स यानी सुबह 8 से 10 बजे और शाम 5.30 बजे से 7.30 बजे के बीच कुछ खास रास्तों से गुजरेंगे।
इसका मकसद पीक आवर्स के दौरान ट्रैफिक और प्रदूषण से निपटना है।
शुरुआती चरण में इसके लिए दिल्ली की सीमाओं पर 13 प्रमुख स्थानों की पहचान की गई है।
दिल्ली में एंट्री लेने पर
यानी इस योजना के लागू होने के बाद दिल्ली में एंट्री लेने पर लोगों को कंजेशन टैक्स देना पड़ सकता है।
ट्रांसपोर्ट के स्पेशल कमिश्नर शहजाम आलम ने इस बारे में बताया टैक्स के लगाए जाने के बाद
ड्राइवरों को पीक ट्रैफिक के दौरान रास्तों का इस्तेमाल करने के लिए पैसे देने होंगे।
आलम ने ईऑटो से बात करते हुए बताया कि इस पूरी प्रकिया को कंजेशन प्राइसिंग कहा जाता है।
टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक यह टैक्स मैन्युअल नहीं बल्कि फासटैग से वसूला जाएगा।
हालांकि ईवी सहित दोपहिया और गैर-प्रदूषण फैलाने वाली गाड़ियों को छूट दी जाएगी।
साल 2018 में हुई थी चर्चा
दिल्ली में कंजेशन टैक्स का प्रस्ताव नया नहीं है। इससे पहले साल 2018 में
तत्कालीन उपराज्यपाल अनिल बैजल ने पीक आवर्स के दौरान
भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में प्रवेश करने वाले वाहनों को चार्ज करने का प्रस्ताव रखा था।
इसका मकसद प्रदूषण और भीड़भाड़ पर लगाम लगाना था।
ऐसे में अगर इस तरीके से व्यवस्था हो जाएगी तो ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार आएगा
इससे पहले सिंगापुर, लंदन और स्टॉकहोम जैसे शहरों में भी इस तरह का प्लान लागू है।
PM News 18 Hindi News Website
