Friday , 16 October 2026

Construction:संविधान भारतीय लोकतंत्र की प्राण वायु है

Construction:संविधान भारतीय लोकतंत्र की प्राण वायु है

Construction: 1949 को संविधान सभा द्वारा भारत के संविधान को स्वीकृत किया गया था।

Construction:भारतीय संविधान 26 जनवरी 1950 को प्रभाव में आया तभी से सबको समान अधिकार मिला

डॉ.भीमराव अंबेडकर को भारतीय संविधान का जनक कहा जाता है,स्थाई अध्यक्ष डॉ राजेंद्र प्रसाद थे।

इसके पहले अस्थाई अध्यक्ष सच्चिदानंद राव थे जिनके ऊपर जिम्मेदारियां दी गई थी।

तो वही प्रारूप समिति के अध्यक्ष डॉ भीमराव अंबेडकर को बनाया गया था।

सदस्यों में सरदार वल्लभभाई पटेल, जवाहरलाल नेहरू, मौलाना अब्दुल कलाम आदि थे।

भारतीय Construction देश के नागरिकों को न्याय, समानता और स्वतंत्रता का अधिकार प्रदान करता है।

गोष्ठी का आयोजन

जनपद में सभी संस्थाओं पर संविधान दिवस को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

इस अवसर पर कलेक्ट्रेट सभागार में विधायक सदर  और फरेंदा की उपस्थिति में गोष्ठी का आयोजन हुआ

लोगों ने लखनऊ में मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश के उद्बोधन का सीधा प्रसारण देखा।

विधायक सदर ने कहा कि भारतीय संविधान दुनिया का सबसे विस्तृत और मजबूत संविधान है।

बाबा साहब की सोच थी कि प्रत्येक व्यक्ति को समान अवसर और दर्जा मिले।

इसी भावना के साथ उन्होंने भारतीय संविधान का निर्माण प्रारूप सदस्यों के साथ मिलकर तैयार किया

देश को अर्पित किया। भारतीय संविधान के कारण आज सबको बराबरी का दर्जा प्राप्त है

गरीब एवं दलित का बच्चा भी शीर्ष पद तक पहुंच सकता है।

जिसकी मिसाल भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी हैं।

विधायक फरेंदा ने कहा कि बाबा साहब के नेतृत्व में प्रारूप समिति ने देश को एक महान संविधान सौंपा।

Construction ही वह दस्तावेज है जो नागरिकों को उनके अधिकार देता है।

गणतंत्र दिवस और स्वतंत्रा दिवस की ही भांति देशवासी संविधान दिवस के महत्व को भी समझें

मुख्य कार्यक्रम का सीधा प्रसारण

डीएम ने उपस्थित लोगों को संविधान दिवस पर कहा कि संविधान भारतीय लोकतंत्र की प्राण वायु है।

लखनऊ से संविधान दिवस पर आयोजित मुख्य कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखा गया है।

Construction दिवस के अवसर पर समाज के महत्वपूर्ण घटक कुल 12 सफाईकर्मियों बाबूराम

श्यामसुंदर, रमेश गुप्ता, बनारसी, रघुनाथ प्रसाद, योगेश कुमार, पप्पू कुमार,

वाजुल हक, नागेन्द्र प्रजापति, रामभवन प्रसाद, राजू यादव और जगदीश थारू को शॉल भेंटकर अतिथिगणों द्वारा सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर Construction की प्रस्तावना का पाठ भी किया गया महात्मा गांधी, डॉ भीमराव

अंबेडकर सहित विभिन्न विभूतियों के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनको नमन किया गया।

गोष्ठी में मुख्य विकास अधिकारी श्री अनुराज जैन, अपर जिलाधिकारी डॉ. पंकज कुमार वर्मा,

जिला विकास अधिकारी करुणाकर अदीब, परियोजना निदेशक राम शरण चौधरी,

एएसडीएम मदन मोहन वर्मा सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

Share:

About Markandey Diwedi

दोस्तों नमस्कार आप सभी शुद्ध पाठकों को अवगत कराना है कि राष्ट्रीय हिंदी मासिक पत्रिका public mukhbir जो बहराइच से प्रकाशित होकर पूर्वांचल के बस्ती, गोरखपुर ,कुशीनगर, सिद्धार्थ नगर ,देवरिया, महराजगंज, गोंडा ,बहराइच se Bihar rajya में प्रसारण हो रहा है मुझे यह विश्वास है कि हमारे द्वारा प्रकाशित किया गया समाचार आपको पसंद आएगा धन्यवाद

Check Also

खरमास खत्म, खुशियों की एंट्री—सतुवानी संक्रांति का उल्लास

सतुवानी संक्रांति: नई फसल का उत्सव, गर्मी से राहत और आस्था का संगम खरमास खत्म, …