Friday , 16 October 2026

अवैध रूप से प्रवेश करती थाईलैंड (Thailand) की महिला को दो भारतीय युवकों के साथ एस एस बी ने किया गिरफ्तार

 

अवैध रूप से प्रवेश करती थाईलैंड (Thailand) की महिला को दो भारतीय युवकों के साथ एस एस बी ने किया गिरफ्तार

(Thailand) महराजगंज ,जनपद के भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी और पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।

नेपाल सीमा के रास्ते भारत में घुसपैठ

सुरक्षा बलों ने नेपाल से अवैध रास्ते से भारत में घुसपैठ करते समय एक थाईलैंड (Thailand) की महिला के साथ दो भारतीय दलालों को गिरफ्तार किया है।

पकड़ी गई विदेशी महिला की पहचान 42 वर्षीय मिस सुपरोन के रूप में हुई है, जो थाईलैंड की रहने वाली है।

पूछताछ में पता चला कि वह दोनों दलालों के माध्यम से नेपाल से अवैध रूप से पगडंडियों के रास्ते भारत में प्रवेश कर रही थी।

सुरक्षित अड्डा बना पगडंडी रास्ता

इसी दौरान सीमा के पकडंडी रास्ते पर एसएसबी और पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस की पूछताछ में यह भी खुलासा हुआ कि पकड़ी गई विदेशी (Thailand) महिला अवैध रास्ते से भारत में प्रवेश करके दिल्ली जाने की योजना बना रही थी।

विदेशी महिला से पूछताछ कर रही सुरक्षा एजेंसी

सीमा पर तैनात सुरक्षा एजेंसियां अब विदेशी महिला से विस्तृत पूछताछ कर रही हैं।

पुलिस ने थाईलैंड (Thailand) की नागरिक मिस सुपरोन और दोनों भारतीय दलालों के खिलाफ कार्रवाई होगी।

विदेशी अधिनियम की धारा 14 और भारतीय दंड संहिता की धारा 120बी के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Share:

About Markandey Diwedi

दोस्तों नमस्कार आप सभी शुद्ध पाठकों को अवगत कराना है कि राष्ट्रीय हिंदी मासिक पत्रिका public mukhbir जो बहराइच से प्रकाशित होकर पूर्वांचल के बस्ती, गोरखपुर ,कुशीनगर, सिद्धार्थ नगर ,देवरिया, महराजगंज, गोंडा ,बहराइच se Bihar rajya में प्रसारण हो रहा है मुझे यह विश्वास है कि हमारे द्वारा प्रकाशित किया गया समाचार आपको पसंद आएगा धन्यवाद

Check Also

खरमास खत्म, खुशियों की एंट्री—सतुवानी संक्रांति का उल्लास

सतुवानी संक्रांति: नई फसल का उत्सव, गर्मी से राहत और आस्था का संगम खरमास खत्म, …