Saturday , 29 August 2026

Mansun:  साउथवेस्ट में मॉनसून की वापसी तो कुछ राज्यों में जोरदार बारिश हो रही है 

 

 Mansun:  साउथवेस्ट में मॉनसून की वापसी तो कुछ राज्यों में जोरदार बारिश हो रही है 

इसकी वजह बंगाल की खाड़ी में बना डिप्रेशन है। मौसम विभाग ने बताया है।

कि दक्षिण-पश्चिम और उससे सटे पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी पर डिप्रेशन के कारण,

आज तमिलनाडु, दक्षिण आंध्र प्रदेश, केरल, दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक में अलग-अलग स्थानों पर

बहुत भारी से लेकर अत्यधिक भारी वर्षा होने की संभावना है।

भारी वर्षा होने की संभावना

पिछले 24 घंटे की बात करें तो तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, रायलसीमा में बहुत भारी बारिश हुई।

इसके अलावा, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, साउथ गुजरात, मध्य प्रदेश, असम में भी बरसात रिकॉर्ड की गई है।

दक्षिण भारत 

तमिलनाडु, पुडुचेरी में 16 अक्टूबर, इंटीरियर तमिलनाडु में 17 अक्टूबर को भारी बारिश होगी।

इन स्थानो पर अलर्ट जारी 

साउथ आंध्र प्रदेश, रायलसीमा, केरल, साउथ इंटीरियर कर्नाटक में भी भारी बारिश का अलर्ट जारी है।

तमिलनाडु, पुडुचेरी, साउथआंध्र प्रदेश सहित प्रदेश के तमाम स्थानों पर तूफान की संभावना है।

जिस जगह-जगह मानसून को देखते हुए अलर्ट जारी किया गया है यहां तक पता चला है की

50-60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चलने का अनुमान है।

पश्चिमी भारत की बात करें तो कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र्र, मराठवाड़ा सहित

अगले पांच दिनों तक मध्य बारिश 

इसमें से कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र में दो दिनों तक भारी बारिश की संभावना जताई गई है।

वहीं, पूर्वी भारत की बात करें तो अंडमान और निकोबार में भी

19-21 अक्टूबर तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम की बदलते तेवर और मानसून का दस्तक लोगों के अंदर दहशत का माहौल कर दिया है।

 https://www.pmnews18.in/uncategorized/mansun/

50 से 60 किमी की रफ्तार से आंधी तूफान

अब देखना है कि भारी बारिश की आगाज कहां तक रहती है

वैसे तमाम राज्य में मानसून की वापसी हो चुकी है तो वहीं भारी बारिश भी हो रही है।

कई राज्यों में 50 से 60 किलोमीटर की तेज रफ्तार से आंधी तूफान होने की सूचना मौसम विभाग अलर्ट है

Share:

About Markandey Diwedi

दोस्तों नमस्कार आप सभी शुद्ध पाठकों को अवगत कराना है कि राष्ट्रीय हिंदी मासिक पत्रिका public mukhbir जो बहराइच से प्रकाशित होकर पूर्वांचल के बस्ती, गोरखपुर ,कुशीनगर, सिद्धार्थ नगर ,देवरिया, महराजगंज, गोंडा ,बहराइच se Bihar rajya में प्रसारण हो रहा है मुझे यह विश्वास है कि हमारे द्वारा प्रकाशित किया गया समाचार आपको पसंद आएगा धन्यवाद

Check Also

खरमास खत्म, खुशियों की एंट्री—सतुवानी संक्रांति का उल्लास

सतुवानी संक्रांति: नई फसल का उत्सव, गर्मी से राहत और आस्था का संगम खरमास खत्म, …