Surakshit yatayat : रैली निकाल लोगों को सुरक्षित यातायात के प्रति जागरूक किया
पंकज कुमार
दुर्घटना से रखनी है दूरी हेलमेट लगाना बहुत जरूरी
सड़क सुरक्षा गीत गाकर किया जागरूक
पंडित काशी प्रसाद दीक्षित महाविद्यालय में निकाली गई सड़क सुरक्षा जागरूकता रैली
पंडित काशी प्रसाद दीक्षित शिक्षण एवं प्रशिक्षण स्नातकोत्तर महाविद्यालय पकड़ी दीक्षित में
राष्ट्रीय सेवा योजना के एपीजे अब्दुल कलाम इकाई के तत्वाधान में
सोमवार को स्वयं सेवकों ने सड़क सुरक्षा व सुरक्षित यातायात के लिए
रैली निकाल लोगों को सुरक्षित यातायात के प्रति जागरूक किया।
रैली को प्रबंध निदेशक अजय कुमार दीक्षित ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
दुर्घटना से रखनी है दूरी तो हेलमेट लगाना बहुत जरुरी
रैली महाविद्यालय से प्रारंभ होकर गगन भेदी नारे- मत करो इतनी मस्ती , ज़िन्दगी नहीं है सस्ती
दुर्घटना से रखनी है दूरी तो हेलमेट लगाना बहुत जरुरी ,स्पीड पर लगाम दुर्घटना पर विराम,
चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का करें प्रयोग,ड्राइविंग के नियमों का पालन करें,
गलत दिशा में वाहन नहीं चलाएं,वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करें,
शराब पीकर नशे की हालत में गाड़ी नहीं चलाएं के साथ गांव की सड़कों और गलियों से होते हुए
पकड़ी दीक्षित चौराहे पर पहुंची और लोगों को सड़क सुरक्षा गीत गाकर जागरुक करते हुए
कार्यक्रम स्थल पर पहुंची। कार्यक्रम अधिकारी धर्मेंद्र कुमार पटेल ने
छात्र छात्राओं को शपथ दिलाई।शपथ में कहा कि सावधानी हटी तो दुर्घटना घटी,
सीट बेल्ट लगाएं, हेलमेट का प्रयोग करें
उन्होंने कहा कि यातायात नियमों का पालन करने से अपनी सुरक्षा बढ़ती है।
यदि हम यातायात नियमों का पालन करें तो दुर्घटनाओं का प्रतिशत कम हो सकता है।
योगेश कुमार दुबे,राजेंद्र कुमार,अजय यादव ,बृजेश्वर सिंह, मनोज गौड़, फरहत खुर्शीद,
अर्चना दीक्षित आदि शिक्षक शिक्षिकाएं मौजूद रही।
PM News 18 Hindi News Website
